Bihar: बिहार में भयानक हादसा, सिवान में अंतिम संस्कार के दौरान 5 भाईयों की डूबकर मौत

Bihar News: सीवान में अंतिम संस्कार कर्म के बाद नदी में नहाने गए 5 भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पांचों एक ही परिवार के थे। घटना अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-12 11:02 GMT
Click the Play button to listen to article

Bihar News : बिहार के सीवान में अंतिम संस्कार कर्म के बाद नदी में नहाने गए 5 भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पांचों एक ही परिवार के थे। घटना अंसाव थाना क्षेत्र के कांधपाकड़ गांव की है। शुक्रवार 11 बजे कर्म के बाद ये सभी गांव के झरही नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान एक-एक कर सभी डूब गए।

घटना में मृतकों की पहचान कांधपाकड़ गांव निवासी श्रीराम गुप्ता के पुत्र विजय गुप्ता (26 वर्ष), विकास गुप्ता (24 वर्ष), रितेश गुप्ता (23 वर्ष), विशाल गुप्ता (22 वर्ष) और अजय गुप्ता (20 वर्ष) बताई जा रही है। 

एक-एक कर निकली पांचों भाईयों की लाश 

घटना के फौरन बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। स्थानीय लोगों ने तैराकों की मदद से नदी में कूदकर इनकी तलाश शुरू कर दी। आधा घंटे के भीतर एक-एक कर चार भाईयों की लाश नदी से बाहर निकाला गया। वहीं, पांचवे की लाश कड़ी मशक्कत से करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला गया।


डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित किया 

स्थानीय लोगों की मदद से पांचवें युवक को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नदी में डूबने से पांचों भाईयों की मौत हुई है। कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इस घटना से परिजन स्तब्ध हैं।

Tags:    

Similar News