Bihar News: धूमधाम से मनाई जाएगी सम्राट अशोक की जयंती, भाजपा करेगी आयोजन, विशेष वोट बैंक साधने की तैयारी!

Bihar News: सम्राट अशोक के जन्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, इस विषय में विभिन्न इतिहासकारों के अलग-अलग तर्क हैं लेकिन भाजपा आगामी 8 अप्रैल को मौर्य शासक सम्राट अशोक की 2327वीं जयंती के आयोजन करने जा रही है।;

Report :  Ragini Sinha
Published By :  Ragini Sinha
Update:2022-04-04 14:23 IST

बीजेपी (Social media)

Emperor Ashoka Birth Anniversary: 8 अप्रैल 2022 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) मौर्य वंश के शासक सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार में धूमधाम के साथ आयोजन करने जा रही है। इस मौके पर भाजपा ने बिहार की राजधानी पटना में भव्य आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सम्राट अशोक के जन्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, इस विषय में विभिन्न इतिहासकारों के अलग-अलग तर्क हैं लेकिन भाजपा आगामी 8 अप्रैल को मौर्य शासक सम्राट अशोक की 2327वीं जयंती के आयोजन करने जा रही है।

कई राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो भाजपा इस आयोजन के चलते एक जाति-विशेष वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है। भाजपा सम्राट अशोक के जयंती  कार्यक्रम के भव्य आयोजन के चलते पिछड़ा वर्ग (OBC) खासकर कुशवाहा वोट बैंक पर नज़र जमाए हुए है, जो कि राज्य में 9 प्रतिशत के करीब है।

10 जिलों से होकर निकाली गई रथ यात्रा

बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इसी आयोजन के मद्देनज़र बिहार के 10 जिलों से होकर एक रथ यात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी के मुताबिक रथ यात्रा का यह भव्य आयोजन लोगों को जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। भाजपा ने यह रथ यात्रा बिहार के उन जिलों से निकाली जहां ओर ओबीसी वोट बैंक अधिक मात्रा में हैं, जिस्मेइज अधिकतर कुशवाहा जाति का प्रभाव है।

यह नेता रहेंगे कार्यक्रम में शामिल

8 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित होने वाले सम्राट अशोक के जयंती समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम शामिल है।

Tags:    

Similar News