Bihar Board Result 2021: 12वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर करें चेक

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष 12वीं में करीब 13.5 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Update: 2021-03-26 10:30 GMT

bseb result-(photo-social media)

बिहार: बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बिहार बोर्ड ने 25 मार्च को सूचना दी थी कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परिणाम 26 मार्च 2021 को दोपहर बाद तीन बजे बिहार बोर्ड इंटर (कक्षा 12) का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में बिहार बोर्ड 12वीं क्ला्स का रिजल्ट जारी किया।

कला संकाय में मधु भारती खगड़िया और कैलाश कुमार सिमुताल टॉपर रहे

बता दें कि इस बार कुल 78% स्टू9डेंट्स पास हुए हैं। कला संकाय के 77.97 फीसदी, कॉमर्स के 91.48 फीसदी और साइंस के 76.28 फीसदी स्टूुडेंट्स पास हुए हैं। कला संकाय में मधु भारती खगड़िया और कैलाश कुमार सिमुताल टॉपर रहे। इस साल 10 लाख 45 हजार 950 स्टूहडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, bsebssresult.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट कर रिजल्ट देख सकते हैं।

मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

1- बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bih.gov.in या onlinebseb.in पर जांए।

2- होम पेज पर दिख रहे लिंक "Bihar Board 12th Result 2021" के लिंक पर क्लिक करें।

3- अन नया लॉगइन पेज खुलेगा जिसमें छात्रों को अपना लॉगइन डिटेल्स भरना होगा।

4- अब सब्मिट बटन दबाने पर बिहार बोर्ड इंरमीडिएट रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा। इसे चाहें तो भविष्य की जरूरत के लिए सेव कर सकते हैं या प्रिंट आउट ले सकते हैं।

बोर्ड ने किया अपना वादा पूरा

इस वर्ष बिहार बोर्ड से 12वीं के लिए करीब 13.5 थे। स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने स्टूडेंटस से अपना वादा पूरा करते हुए परीक्षाओं के रिजल्ट होली से पहले जारी कर दिए। बोर्ड ने क्वेश्चन पेपर के साथ सभी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न के जवाब पहले ही जारी कर दिए थे।

बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड

बिहार बोर्ड की 12वीं की परिक्षाएं 13 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बना। देश भर के बाकी शिक्षा बोर्ड्स ने महामारी के कारण अपने यहां परीक्षाओं की तारीखों को आगे बढ़ा दिया।

Tags:    

Similar News