हिल उठा बिहार: दिग्गज नेता के घर पसरा मातम, बेटे की गोली मारकर हत्या

गुरुवार की सुबह छह बजे औद्योगिक थानाक्षेत्र के सरिमपुर अहिरौली से गुजर रहे ग्रामीणों ने सोनार के बगीचे में एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर में गोली मारी गई थी, जिससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।

Update: 2020-12-10 12:22 GMT
बिहार के बक्‍सर में बड़ी वारदात: राजद नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे फेंका मिला शव

बक्सर बिहार के बक्सर से सनसनीखेज मामला सामना आया है। यहां एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है।खबरों के अनुसार राजद नेता के लापता बेटे के सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव औद्योगिक थानाक्षेत्र में आने वाले सरिमपुर अहिरौली सड़क के किनारे फेंक दिया गया। गांव के लोगों को जब युवक की लाश मिली तो पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी गई।

मामले की जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। शिनाख्त में पता चला कि मृतक राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष भारती का बेटा चंदन भारती है। साथ ही, पुलिस को घटनास्थल पर 9 एमएम का एक खोखा भी मिला। इस घटना के बाद पूरे गांव दहशत फैल गई।

 

यह पढ़ें...Raebareli की दबंग पुलिस: दो युवकों को पीटना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने किया घेराव

एक युवक का शव देखकर पुलिस

खबरों के अनुसार, गुरुवार की सुबह छह बजे औद्योगिक थानाक्षेत्र के सरिमपुर अहिरौली से गुजर रहे ग्रामीणों ने सोनार के बगीचे में एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर में गोली मारी गई थी, जिससे उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। जानकारी होने पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार रात में ही आरजेडी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष भारती ने अपने 21 वर्षीय पुत्र के घर वापस नहीं लौटने की पुलिस को सूचना दी थी।

यह पढ़ें...आतंकियों पर तगड़ा वार: भारत ले रहा ताबड़तोड़ एक्शन, लाल हुआ पाकिस्तान

 

सौ रुपए मांगकर घर से बाहर

बता दें कि चंदन बुधवार की शाम करीब आठ बजे अपनी मां से किसी काम के लिए सौ रुपये मांगकर घर से निकले थे। उसके बाद वो घर वापस नहीं लौटे। चंदन के घर नहीं आने पर स्वजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी। जानकारी न होने पर चंदन के पिता संतोष भारती ने औद्योगिक पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी। राजद नेता के पुत्र की हत्या के बारे में जानकारी मिलते ही पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह समेत अन्य नेता पहुंचे। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

Tags:    

Similar News