बिहार चुनाव: एग्जिट पोल देख कांग्रेस हुई गदगद, सोनिया ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

एग्जिट पोल के नतीजों में इस बार एनडीए के मुकाबले महागठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलते हुए दिखाया है।

Update: 2020-11-08 09:00 GMT
सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजे पर टिकी हुई हैं। उसी दिन साफ़ हो पाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है।

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजों में अभी से महागठबंधन की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

एग्जिट पोल के नतीजे देखकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही खेमों में हलचल तेज हो गई है। बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनता देखकर कांग्रेस नेतृत्व काफी उत्साहित लग रहा है।

यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी आगे की तैयारी को लेकर अभी से मंथन करने में जुट गई है। इस बीच दिल्ली से खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (फोटो: सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें: मामा बना कंस: इसलिए कर दी सगे भांजे की बेरहमी से हत्या, परिवार में मातम

सुरजेवाला और अविनाश बिहार के पर्यवेक्षक बने

कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे दोनों ही रविवार को पटना पहुंचेंगे। जहां से वे केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे और राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे।

बता दें कि बिहार में तीनों चरण के मतदान के बाद सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले चुनावी नतीजे पर टिकी हुई हैं। मतगणना के बाद ही यह साफ़ हो पाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है।

ये भी पढ़ें: धनतेरस : मोदी सरकार सोना खरीदने पर दे रही बंपर छूट, इस बार यहां से करें खरीदारी

बिहार चुनाव: (फोटो: सोशल मीडिया)

एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस को जगी आस

बिहार चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के नतीजे देखकर कांग्रेस के नेता अभी से गदगद होने लगे हैं।

एग्जिट पोल के नतीजों में इस बार एनडीए के मुकाबले महागठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलते हुए दिखाया है।

जबकि टुडेज-चाणक्य ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। इसी तरह रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सीवोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटें मिलते हुए दिखाया है।

ये भी पढ़ें…जो बिडेन और कमला हैरिस को PM मोदी ने दी बधाई, कही ये बड़ी बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News