Bihar News: कुढनी विधानसभा सीट पर भाजपा टिकट से लड़ेंगे केदारनाथ गुप्ता, पिछले चुनाव में 720 वोट से हारे थे

Bihar News: बिहार उपचुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट से जदयू द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने केदारनाथ गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-15 09:20 GMT

भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ गुप्ता

Bihar News: बिहार उपचुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट से जदयू द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने केदारनाथ गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी।

इस सीट पर रहा भाजपा का दबदबा

इससे पहले भी भाजपा ने विधानसभा 2020 में केदारनाथ गुप्ता को मौका दिया था। हालांकि, उस वक्त केदारनाथ गुप्ता मात्र 720 वोट से राजद प्रत्याशी अनिल साहनी से हार गए थे। इस सीट पर 2005-2015 तक मनोज कुशवाहा जदयू के विधायक रहे। 2015 में केदार गुप्ता भाजपा से जीते थे। वहीं 2020 में राजद से अनिल सहनी की जीत हुई थी। इस सीट पर भूमिहार वोट की बहुलता के कारण कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा मोकामा के तरह ही यहां भी भूमिहार उम्मीदवार उतार सकती है। लेकिन भाजपा ने फिर से केदारनाथ गुप्ता की नाम पर मुहर लगाकर सबको चौंका दिया है।

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता का नामांकन

भाजपा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता का नामांकन होना सुनिश्चित हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद प्रदेश एवं जिला भाजपा के वरिष्ठ नेतागण नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि कुढ़नी सीट से जदयू ने पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा पद दांव लगाया है। जदयू और राजद समेत महागठबंधन की सभी सहयोगी दल मनोज कुशवाहा के जीत का दावा कर चुकी है। कुढ़नी विधानसभा में भूमिहार, कोइरी, मल्लाह, यादव वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। मुसलमान और वैश्य वोटर भी प्रभावशाली हैं। ऐसे में सभी पार्टियां इस सीट को लेकर काफी सजगता से चुनाव लड़ना चाहती है।

Tags:    

Similar News