Bihar: लालू की बेटी ने RCP सिंह पर साधा निशाना, कहा- टैक्स की महिमा अपरंपार, खून चूस-चूस कर जमा किया भंडार

Bihar: लालू प्रसाद की बेटी आरसीपी सिंह पर निशाना साध रही है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आरसीपी टैक्स की महिमा अपरंपार, खून चूस-चूस कर जमा किया यह भंडार।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-07 08:59 GMT

लालू की बेटी ने RCP सिंह पर साधा निशाना

Bihar: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (Former JDU National President RCP Singh) पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले जदयू (JDU) के नेताओं ने उनसे जवाब मांगा उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाया। अब लालू प्रसाद (Lalu Prasad) की बेटी आरसीपी सिंह (RP Singh) पर निशाना साध रही है। रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इनके भी भ्रष्टाचार के दाग भूल जाएंगे। वह बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं। रोहिणी ने आगे लिखा कि बिहार की जनता रह गई दंग, आरसीपी की लूट की कथा सुन अनंत। उन्होंने आगे लिखा आरसीपी टैक्स की महिमा अपरंपार, खून चूस-चूस कर जमा किया यह भंडार।

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस (Congress) ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (Former Union Minister RCP Singh) पर निशाना साधा है। कांग्रेस मीडिया विभाग (Congress Media Department) के चेयरमैन राजेश राठौर (Chairman Rajesh Rathore) में आरसीपी सिंह (RCP Singh) पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की जांच केवल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए है। सत्ता में शामिल भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ यह कदम नहीं बढ़ाती राजेश राठौर ने कहा कि जदयू को तोड़ने के लिए भाजपा ने फुलप्रूफ बनाया है और जदयू के नेता भी क्लीन बोल्ड होने में लगे हुए हैं। राजेश राठौर (Chairman Rajesh Rathore) ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी को आरसीपी सिंह की संपत्ति की सही और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। अगर यह जांच सही होगी तो कई नामचीन नेता भी इसकी जद में आ जाएंगे।

जदयू ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से मांगा था जवाब

बता दें कि जदयू ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (Former Union Minister RCP Singh) से जवाब मांगा था। उन पर जमीन खरीद और आय से अधिक संपत्ति बटोरने का आरोप लगाया था। पार्टी ने इसे भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के जीरो टॉलरेंस की नीति के खिलाफ मांगा था। इसके बाद आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। शनिवार शाम नालंदा के पैतृक आवास में उन्होंने यह घोषणा की थी। उन्होंने एक सादे कागज पर एक लाइन में अपनी बात लिख कर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना इस्तीफा भेजा था।

Tags:    

Similar News