बिहार के कई जिले भूकंप के झटकों से हिले, लोगों के बीच मचा हड़कंप

बिहार के मुंगेर, किशनगंज, और सुपौल जिलों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Reporter :  Network
Published By :  Shraddha
Update: 2021-04-28 06:31 GMT

बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटकेकांसेप्ट फोटो (सौ. सोशल मीडिया)

बिहार : बिहार (Bihar) के कई जिलों में बुधवार को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के मुंगेर, किशनगंज, और सुपौल जिलों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि यह भूकंप के झटके 7 बजकर 51 मिनट पर महसूस हुए हैं। इस घटना के बाद यहां के स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि बिहार के इन जिलों के स्थानीय लोग अपने घर से बाहर निकल आये। बताया जा रहा है कि कुछ सेकेण्ड बाद यहां की स्थिति सामान्य हो गई। बिहार के किशनगंज में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं।

बिहार के कई जिलों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि टेढ़ागाछ, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, दीघलबैंक से भी भूकंप के झटके नजर आए हैं। इस भूकंप के झटके से स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। यह भूकंप के झटके 7 बजकर 51 मिनट 25 सेकेण्ड पर महसूस किये गए थे। हालांकि जब तक लोग समझते की यह झटका भूकंप का है तब तक धरती का कांपना बंद हो चुका था।

असम के तेजपुर में था भूकंप का केंद्र

इस भूकंप का केंद्र असम को बताया जा रहा है। आपको बता दें कि असम के तेजपुर से 43 किमी दूर भूकंप के केंद्र नापे गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई गयी थी वहीं इसकी गहराई धरती के करीब 17 किमी नीचे थी। बताया जा रहा है कि अभी तक इस भूकंप से किसी के जानमाल की खबर नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News