Bihar News: सीतामढ़ी में सनकी पिता ने दो बेटों को जिंदा जलाया, पत्नी को भी मारने की कोशिश

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनारवा इलाके में एक शख्स ने अपने दो बेटो को मार डाला। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

Report :  Network
Update: 2022-11-19 09:00 GMT

घटना स्थल पर मौजूद भीड़ (न्यूज नेटवर्क)

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनारवा इलाके में एक शख्स ने अपने दो बेटो को मार डाला। विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इससे बाद जब पत्नी दोनों घायल मासूमों को लेकर पुआल के ढ़ेर के पास छिप गई तो पति ने पुआल में आग लगा दिया। आग की लपटें देख जब ग्रामीण पहुंचे तो घायल महिला मदद की गुहार लगा रही थी। इसके ग्रामीणों ने महिला को बचाया और आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक दोनों मासूम जिंदा जल गए।

इधर, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जार ही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जार ही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह अभी बेहोश है। दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के होश में आने के बाद ही पूरा मामला पता चला पाएगा। मरने वाले दोनों मासूमों की उम्र 5 और 3 साल है। प्रतीत होता है सनकी पति बेरहमी से दोनों की हत्या की गई। शरीर पर चाकू के जख्म के कई निशान हैं। दोनों लाशें भी आधी जली हुई हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Tags:    

Similar News