बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का स्वास्थ्य बिगड़ा, मेदांता अस्पताल में हुए एडमिट

Jitan Ram Manjhi Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गया। जिसके लिए उनको मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-27 11:31 GMT

बिहार: पूर्व CM जीतन राम मांझी: Photo - Social Media

Bihar News: बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) का स्वास्थ्य अचानक ख़राब हो गया। जिसके लिए उनको मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार जीतन राम मांझी को एमआरआई (MRI) जांच में माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) की आशंका जाहिर की गई थी। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी इस समय होश में हैं और स्थिति चिंताजनक नहीं है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान (Spokesperson Danish Rizwan) ने जानकारी दी है कि 'पूर्व मुख्यकमंत्री की हालत में सुधार है, अब चिंता करने की बात नहीं है।' वहीं दूसरी तरफ उन्होंने माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक (mild brain stroke) की बात को खारिज करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है, इस वजह से वो असामान्य महसूस कर रहे थे। इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया। मांझी होश में हैं, और बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डाक्टारों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

मांझी एक दिन पहले भी मेदांता गए थे- दानिश रिजवान

पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने ने कहा कि मांझी के सेहत को लेकर कुछ भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मांझी एक दिन पहले भी मेदांता गए थे और अपना ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाई थी। रविवार को वो फुल बाडी चेकअप के लिए फिर से मेदांता अस्पपताल (Medanta Hospital) गए हैं। वो समय-समय पर अपनी जांच करवाते रहे हैं। यहां तक की कई बार दिल्ली जाकर भी उन्होंने जांच करवाई है।

पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान: Photo - Social Media

मांझी के चेहरे पर लकवा का हल्का असर

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यकमंत्री जीतन राम मांझी के चेहरे पर लकवा का हल्का असर (mild paralysis) होने की श‍िकायत लेकर शनिवार की शाम को अस्पजताल में भर्ती हुए थे। उन्हें आइसीयू में एडमिट कर जांच और इलाज शुरू किया गया था। जांच र‍िपोर्ट सामान्य रहने पर रविवार की शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Tags:    

Similar News