Bihar Bus Accident: बिहार पुलिस का भयानक हादसा, दंगा नियंत्रण फोर्स की बस पलटने से 12 पुलिसकर्मी घायल
Bihad News: जमुई में बड़ा हादसा हुआ है। दंगा नियंत्रण की गाड़ी पलट गई। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।;
Riot Control Force bus accident in Jamui (image credit social media)
Bihar Bus Accident: जमुई में बड़ा हादसा हुआ है। दंगा नियंत्रण की गाड़ी (बस) पलट गई। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों का अस्पताल में इलाज चह रहा है। घटना जमुई जिले के मलयपुर स्टेशन रोड पावर ग्रिड के सामने की है। रविवार अहले सुबह दंगा नियंत्रण टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, हादसे में किसी भी पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने की सूचना नहीं है।
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से पुलिस गाड़ी को साइड करवाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में गाड़ी अचानक पलट गई। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अहले सुबह ड्राइवर को झपकी आ गई। इस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जब तक चालक बस को नियंत्रित करता तब तक बस सड़क किनारे पलट गई। गनमीत रही कि समय रहते पुलिसकर्मी बस से निकल गए।
बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी मुजफ्फरपुर से जमुई आ रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रोग्राम में सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी। इसके बाद 4 गाड़ी में 100 की संख्या में फोर्स जमुई आ रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि, सभी पुलिसकर्मी फिलहाल सुरक्षित हैं।