Kurhani By Election Live: सुबह से ही मतदाताओं की भीड़; 3 बजे तक 48 प्रतिशत मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Kurhani By Election Live: मतदाताओं के काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी और मजिस्ट्रैट तैनात किए गए हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-12-05 10:30 GMT

Bihar Bypoll Kudhani assembly by election today crowd of voters since morning (Social Media)

Kurhani By Election Live: बिहार में आज उपचुनाव है। मुजफ्फरपुर स्थित कुढनी विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। ठंड होने के बावजूद मतदाता सुबह साढ़े 6 बजे से वोटिंग के लिए पहुंच गए। दिन के 3 बजे तक 48% मतदान हो चुका है। मतदाताओं के काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी और मजिस्ट्रैट तैनात किए गए हैं। चुनाव में 15 पैरामिलिट्री और 10 क्यूआरटी की बटालियन को तैनात किया गया है। बूथ के अंदर आने वालों लोगों को जांच के बाद प्रवेश मिल पाया।

जिला प्रशासन की के अनुसार, कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें कुल भवनों की संख्या 184 है। कुल मतदाताओं की संख्या 311728 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 146507 है और पुरूष मतदाता की संख्या 164474 है। वहीं, अन्य में 6 है।

जबकि, सेवा मतदाता 741 है। कुढ़नी उपचुनाव के लिए 43 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। यहां पर विशेष निगरानी की जाएगी। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 0621-2246002 , 0621-2212497 बनाया है। वे खुद भी लगातार जायजा ले रहे हैं। बूथों पर भी जाकर जायजा लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही है।

बता दें कि कुढ़नी उपचुनाव में मुख्य रूप से 4 पार्टी से प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा की ओर से केदार गुप्ता, जदयू से मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार और एआईएमआईएम से गुलाम मुर्तजा चुनावी मैदान में हैं। अब देखना यह होगा कि जनता किसे चुनती है।

Tags:    

Similar News