Mission 2024 : विपक्षी राजनीतिक एकता के प्रयासों में CM नीतीश को बढ़त, 'अखाड़ा' बना बिहार

विपक्षी एकता की नीतीश की कोशिशों के बीच राज्य में सियासत अब गरमा गई है। हाल के महीनों में, JDU ने BJP के साथ अपने संबंध तोड़ लिए और महागठबंधन ने नीतीश के लिए अपने हाथ खोल दिए।

Newstrack :  Network
Update: 2022-09-04 05:45 GMT

सीएम नीतीश कुमार और के. चंद्रशेखर राव 

Mission 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) में अब जबकि दो साल से भी कम समय बचा है पटना, विपक्षी राजनीति का 'अखाड़ा' बन गया है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) बढ़त लेते दिख रहे हैं। विपक्षी राजनीति तब प्रदर्शित हुई जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (Telangana CM K. Chandrashekhar Rao) ने बिहार का दौरा किया। विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों के तहत चंद्रशेखर राव ने सीएम नीतीश से मुलाकात की। इस दौरान 'भाजपा मुक्त भारत' का आह्वान किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी कहा, कि 'हम एक संयुक्त विपक्ष पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी को हरा देंगे। ये भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को लगभग 50 सीटों पर समेट देंगे।' विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास में नेताओं से मिलने के लिए अन्य राज्यों का दौरा शुरू करने से पहले नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली में रहेंगे। उनके राकांपा प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) से भी मिलने की संभावना है।

बिहार की सियासत गरमायी, बीजेपी अकेले रहने की कोशिश में  

विपक्षी एकता की नीतीश कुमार की कोशिशों के बीच राज्य में सियासत अब गरमा गई है। हाल के महीनों में, राज्य जदयू (JDU) ने बीजेपी के साथ अपने संबंध तोड़ लिए और महागठबंधन ने नीतीश के लिए अपने हाथ खोल दिए। बिहार में सहयोगी जदयू के एनडीए से नाता तोड़ने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने और अकेले रहने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने राज्य में कई बैठकें बुलाई हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

मणिपुर में बीजेपी ने JDU को दिया झटका 

गठबंधन टूटने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) का भी इसी महीने बिहार का दौरा करने का कार्यक्रम है। भाजपा ने हाल ही में जदयू को भी झटका दिया। बीजेपी ने मणिपुर में JDU के छह में से पांच विधायक अपने साथ कर लिए। 

मुकेश सहनी भी भगवा से नाराज 

बीजेपी के सहयोगी रहे विकास इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) भी भगवा पार्टी से नाराज हैं। जब उसके विधायक भाजपा में चले गए और उन्होंने एनडीए के साथ संबंध तोड़ लिया। हाल ही में, सहनी ने भाजपा पर हमला किया और महागठबंधन के साथ जेडीयू गठबंधन को बिहार में विभाजनकारी राजनीति का अंत बताया। सहनी ने दावा किया कि बीजेपी ने उनसे संबंध सुधारने के लिए संपर्क किया था और पटना बुलाया गया था। हालांकि, वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उनके पास दिल्ली जाने का समय नहीं है और भाजपा नेतृत्व को पटना आना चाहिए। अगर वे बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देंगे।

Tags:    

Similar News