Nitish Government: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को, देखें संभावित मंत्रियों की सूची

Nitish Government: सूत्रों की मानें तो जदयू की ओर से 13 मंत्री, राजद से 17, कांगेस से 3 और हम की ओर से एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार विधान सभा के स्पीकर के लिए आरजेडी के तरफ से अवध बिहारी चौधरी उम्मीदवार हो सकते हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-08-15 15:12 GMT

nitish government cabinet expansion on 16 august 2022 see the ministers list (Image: Social Media)

Nitish Government: बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होगा। महागठबंधन सरकार के मंत्री 16 अगस्त यानी मंगलवार को साढ़े 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजनीतिक पंडितों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार का समय लेंगे। साथ ही मंत्रियों का लिस्ट भी राज्यपाल को सौंपेंगे।

सूत्रों की मानें तो जदयू की ओर से 13 मंत्री, राजद से 17, कांगेस से 3 और हम की ओर से एक मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार विधान सभा के स्पीकर के लिए आरजेडी के तरफ से अवध बिहारी चौधरी उम्मीदवार हो सकते हैं। वे पिछली बार भी यानी 2020 में विपक्ष की ओर तरफ से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे। हालांकि इसमें उनकी हार हुई थी। दावा किया जा रहा है कि उन्हें सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

RJD की ओर से संभावित मंत्रियों की सूची

तेज प्रताप यादव, ललित यादव, अनिता देवी, भाई वीरेन्द्र, आलोक कुमार मेहता, जीतेन्द्र कुमार राय, अनिल सहनी, चंद्रशेखर, भारत भूषण मंडल, शाहनवाज, समीर महासेठ, वीणा सिंह, रणविजय साहू, कुमार सर्वजीत, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, सुरेन्द्र राम, केदार सिंह, बच्चा पांडेय, राहुल तिवारी, कार्तिक सिंह, सौरभ कुमार और सुनील सिंह का नाम मंत्री पद के लिए संभावित है।

JDU की ओर से संभावित मंत्रियों की सूची

विजय कुमार चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार, बिजेंद्र प्रसाद यादव, लेशी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, उपेंद्र कुशवाहा, जमां खान, संजय सिंह, और आशोक चौधरी के नाम की चर्चा तेज है।

वहीं कांग्रेस से मुरारी गौतम के नाम पर मुहर लगी है। वहीं शकील अहमद खान और अफाक आलम में कड़ा मुकाबला है।

Tags:    

Similar News