Bihar News: RJD नेता के बेटे की दबंगई, अधिकारी को पीटा, हालत गंभीर

Bihar News: पीड़ित पदाधिकारी के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की। उन्होंने धमकी दी कि वह नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-01-18 04:54 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के नेता के बेटे की दबंगई सामने आई है। पटना जिले के इलाके के गोला रोड पर डोभी के नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के साथ मारपीट की गई है। आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव मारपीट करते हुए अधिकारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए उन्हे पटना के नेहरू पथ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया है।

पदाधिकारी के साथ इसलिए की मारपीट

गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह डोभी के नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। वह मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के करीब स्कार्पियो से गोला रोड से बोरिंग रोड की ओर जा रहे थे। तभी एक युवक स्कार्पियो को आगे से रोक दिया और गाड़ी का चाबी मांगने लगा। इसे देख वे आगे से हटने के लिए कहने लगे। इसी बात पर वह आक्रोशित हो गया और उन पर रॉड से हमला कर दिया। इसमें उनकी आंख और सिर में काफी चोटें आई। बाद में गाड़ी में मौजूद युवक और चालक उसे अस्पताल ले गए।

आरजेडी नेता लालू यादव का है रिश्तेदार

पीड़ित के चचेरे भाई विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरजेडी नेता नागेंद्र यादव के बेटे तनुज यादव और नयन यादव ने पदाधिकारी से मारपीट की। उन्होंने धमकी दी कि वह नागेंद्र यादव का बेटा है, जो उखाड़ना है उखाड़ लेना। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन उस समय पुलिस नहीं आयी। बाद में दारोगा बयान लेने के लिए आए थे। हालत गंभीर होने से बयान नहीं दे सके। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव का रिश्तेदार है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध नहीं हैं।

 

Tags:    

Similar News