बाढ़ की विनाशलीला: 6 लोगों की करंट से दर्दनाक मौत, पानी में कई लोग बहे

बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर कल्याणपुर के नामापुर में बागमती नदी में आठ लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए।

Update: 2020-07-28 05:29 GMT
6 people cling to electric wire in Bihar

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर कल्याणपुर के नामापुर में बागमती नदी में आठ लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए। वहीं, छह लोग करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। वहीं कहा जा रहा है कि दो लोग लापता हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: तबाही का मंजर: चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी, बाढ़ में डूबा इंजीनियरिंग कॉलेज

एक लड़की की हालत नाजुक, किया गया रेफर

जानकारी के मुताबिक ये लोग बांध पर सोने जा रहे थे, तभी बीच में ही ये लोग बिजली के तार से चिपक गए। हादसे में छह लोग करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए हैं। जख्मी लोगों को आनन-फानन में कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं एक लड़की की हालत नाजुक है, जिसे समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, गांव वालों का कहना है कि दो लोग लापता हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे TikTok स्टार्स: इन पांच को हुई 2-2 साल की जेल, लगा ऐसा आरोप

लापता हुए बाढ़ पीड़ितों की नदी में तलाश जारी

वहीं दूसरी ओर लापता हुए बाढ़ पीड़ितों की नदी में तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि बागमती नदी में पानी का स्तर ज्यादा हो गया है, जिसके चलते पीड़ितों के घर में बाढ़ का पानी घुस गया। जिसके बाद एक नाव पर दस से 11 लोग नामापुर गांव से सवार होकर बांध पर सोने के लिए आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आगे की रणनीति पर कांग्रेस में मतभेद, टकराव नहीं मोल लेना चाहती पार्टी

11 हजार वोल्ट के तार से चिपके नाव सवार

रात के अंधेरे के चलते में नाविक को बिजली का तार नहीं दिखाई दिया, जिस वजह से नाव सवार 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार में चिपक गए और बुरी तरह झुलस गए और पानी में गिर गए। इसमें से आठ लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन वहीं दो लोग लापता हो गए हैं। कहा जा रहा है कि ये दो लोगों के बाढ़ के पानी में बह जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: भारत-ब्रिटेन एक साथ: हुई ये बड़ी डील, मिलकर करेंगे इन प्रोजेक्ट्स पर काम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News