Bihar News: उमेश कुशवाहा ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, ललन सिंह बने प्रस्तावक

Bihar News: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके अलावा किसी और ने अब तक नामांकन नहीं किया है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-26 09:01 GMT

उमेश कुशवाहा ने किया नामांकन

Bihar News: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद (JDU state president post) के लिए उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उनके अलावा किसी और ने अब तक नामांकन नहीं किया है। माना जा रहा है कि उमेश कुशवाहा ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। अगर शाम तक किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन नहीं किया जाएगा तो उमेश कुशवाहा निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुन लिए जाएंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उनके प्रस्तावक बने हैं।

नीतीश कुमार ने जो भरोसा जताया है उसको ईमानदारी से करुंगा निर्वहन: उमेश कुशवाहा

इधर, नामाकंन पर्चा दाखिल बनने के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं आगे उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। दुबारा मुझे प्रदेश अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया है। हमारे नेता ने मुझ पर जो उम्मीद जताई है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं ।नीतीश कुमार ने जो विकास के साथ न्याय की जो नींव रखी है उस पर में पूरी तरह से खरा उतरूंगा।

उमेश कुशवाहा को लेकर पार्टी को कोई विरोध नहीं: राजनीतिक

राजनीतिक पंडितों की मानें तो उमेश कुशवाहा को लेकर पार्टी को कोई विरोध नहीं है। उनपर न ही किसी गुट में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि उमेश कुशवाहा से पहले इस पद पर वशिष्ठ नारायण सिंह थे। उनकी जगह उमेश कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई थी। 22 महीने तक उमेश कुशवाहा इस पद पर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो उमेश कुशवाहा का प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहना तय माना जा रहा है। बता दें कि कुर्मी-कुशवाहा (लव-कुश) समीकरण के हिसाब से भी उमेश कुशवाहा जदयू में फिट हो जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ललन सिंह हैं। वो अगड़ी जाति से आते हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पद कुशवाहा जाति के खाते में जाने से जदयू की सामाजिक समीकरण पूरी तरह फिट हो जाएगी।

Tags:    

Similar News