Jammu & Kashmir: पुलिस ने किया लश्‍कर के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 आतंकी गिरफ्तार

Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-24 12:30 GMT

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर बांदीपोरा पुलिस ने आतंक पर बड़ा प्रहार करते हुए लश्कर के 6 आतंकी साथियों को पेठकोट से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने लश्‍कर के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके पास से 2 जिंदा हथगोले और 2 डेटोनेटर सहित आपत्तिजनक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी है।

बता दें कि अभी कुछ हफ्ते पहले ही क्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आंंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इस सभी आंतकियों के पास से हथगोले समेत कई अन्य समान बरामद हुआ था। वहीं पुलिस ने बताया था कि सभी पकड़े गए चारों आतंकी मददगार इलाकों को युवाओं के सोशल मीडिया के माध्यम से आंतकी संगठनों में भर्ती होने के लिए उकसाते थे।  इस दौरान पुलिस ने जांच के दौरान पाया था कि वह सभी आमिर लश्कर-ए-तैयबा के बारामुला निवासी सक्रिय आतंकवादी हिलाल शेख के संपर्क में रहते थे। इतना ही नहीं वह सभी आंतकी सुरक्षा बलों पर हथगोला से हमला भी किया था। 

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आए  दिन आंतकी हमले होते रहते हैं। बीते 2 अगस्त को सुरक्षबलों ने चार अतंकियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जांच के दौरान पता चला कि सभी पकड़े गए आंतकी काजी पुलवामा के सक्रिया आंतकवादी आकिब डार लश्कर-ए-तैयबा के सीधे संपर्क में थे। और उन्हीं ने चारों आंतकियों को सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए  हथगोला  दिया था। 

Tags:    

Similar News