गदगद हुए सरकारी कर्मचारी: मिली ये बड़ी खुशखबरी, LTC स्कीम पर हुआ ऐलान

LTC स्कीम में किए गए इस बदलाव का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ राज्य सरकार के कर्मचारी भी उठा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से सभी सरकारी कर्मचारी गदगद हो गए हैं।

Update: 2021-03-02 09:02 GMT
गदगद हुए सरकारी कर्मचारी: मिली ये बड़ी खुशखबरी, LTC स्कीम पर हुआ ऐलान

नई दिल्ली: होली से पहले केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही। एक तरफ तो केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोत्तरी के ऐलान का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि होली से पहले इस पर फैसला किया जा सकता है। तो वहीं दूसरी ओर सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। खास बात ये है कि इसका फायदा सभी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

LTC स्कीम में जीवन बीमा को कर सकेंगे क्लेम

जैसा कि आप जानते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश भर में लागू हुए लॉकडाउन की वजह से सरकारी कर्मचारी अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए थे। इस वजह से उनका पैसा सिस्टम में फंस गया था। लेकिन अब सरकार ने फैसला किया है कि अगर आपने कोरोना काल में कोई नया बीमा कराया हो तो उसका प्रीमियम आप LTC स्कीम में क्लेम कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Gold हुआ बहुत सस्ता: चांदी में भी बंपर गिरावट, जानें क्या हैं आज के रेट

सभी कर्मचारियों को मिलेगा इसका फायदा

जी हां, अब नए जीवन बीमा को LTC स्कीम में क्लेम कर सकेंगे। LTC स्कीम में किए गए इस बदलाव का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों के साथ साथ राज्य सरकार के कर्मचारी भी उठा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से सभी सरकारी कर्मचारी गदगद हो गए हैं। क्योंकि उनका फंसा हुआ पैसा अब आसानी से मिल सकेगा।

(फोटो- सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए LTC स्कीम लॉन्च की गई थी। इस योजना के तहत 12 अक्टूबर से 31 मार्च तक के बीच की गई शॉपिंग पर इनकम टैक्स में छूट का दावा किया जा सकता है। लेकिन ये छूट उसी पर मिलती जिस पर 12 फीसदी या उससे ज्यादा GST चुकाया गया हो। इसके तहत कर्मचारियों को दस हजार रुपये कैश देने का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी: होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा, अब घर जाना हुआ आसान

डीए में बढ़ोतरी का भी बेसब्री से इंतजार

इसी के साथ ही कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि बीते साल कोरोना वारयस महामारी की वजह से सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी। अभी मौजूदा DA दर तो 21 फीसदी है, लेकिन उन्हें अभी चार फीसदी कम मिल रहा है। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार होली तक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा फायदा

बता दें कि DA बहाल होने के बाद कर्मचारियों का DA मूल मासिक वेतन 25 फीसदी बढ़ सकता है। सरकार के इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। अब नया महीना शुरू होने के साथ ही एक बार फिर से उम्मीद बढ़ गई हैं क्योंकि इसी महीने होली का त्योहार भी है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन में खाना बंद: रेल मंत्रालय ने IRCTC को दिया बड़ा निर्देश, रद्द किए सारे कॉन्ट्रैक्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News