छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: भूस्खलन से मचा हड़कंप, मौके पर कई मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज रविवार को बोरवेल में मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-05-30 12:32 GMT

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज यानी रविवार को बोरवेल में मिट्टी धंस गई। जिसकी वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे से जिले में हड़कंप मच गया। जिले में भूस्खलन की वजह से एकदम से मिट्टी धंस गई, फिर वहीं बोरवेल में काम कर रहे मजदूर इस हादसे का शिकार हो गए।

इस हादसे के बारे में जिला कलेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि हमने बोरवेल से दो शव बरामद किए हैं। हालाकिं तीसरे शव की तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। 


Tags:    

Similar News