Aaj Ka Mausam: अगले 3 दिनों का मौसम का अलर्ट, चक्रवात जवाद का क्या है अपडेट, एक क्लिक में जानें यहां

Aaj Ka Mausam: भारत के अलग अलग हिस्सों से मानसून की वापसी हो रही है, लेकिन उससे पहले कई राज्यों में आज बादल बरसने की तैयारी में भी हैं।

Written By :  Shreya
Newstrack :  Network
Update: 2021-10-10 02:37 GMT

बारिश (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज का मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी दी है। साथ ही तीव्रता के मद्देनजर बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) भी जारी किया है। भारत के अलग अलग हिस्सों से मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi) हो रही है, लेकिन उससे पहले कई राज्यों में आज बादल बरसने की तैयारी में भी हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल (Mausam Ka Hal) क्या रहने वाला है?

आज का मौसम का हाल (Aaj Ka Mausam Ka Hal)

मौसम विभाग ने बताया है कि आज तटीय कर्नाटक और उत्तरी कर्नाटक के भीतरी हिस्सों में आज यानी रविवार को भारी बारिश के आसार (Barish Ke Asar) हैं। रायलसीमा में भी अगले 24 घंटों के दौरान भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2021 को केरल और माहे में भारी बारिश होने के प्रबल आसार हैं।

दूसरी ओर स्काईमेट वेदर के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों और सिक्किम व पश्चिम बंगाल में बारिश हल्की तीव्रता के साथ मौसम को ठंडा करेगी।

अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

आपके राज्य का मौसम का हाल (Aapke Rajya Ka Mausam Ka Hal)

बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert)

तटीय कर्नाटक

11 से 13 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर आंतरिक कर्नाटक

10 से 13 तक भारी बारिश के आसार

रायलसीमा

अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

तटीय आंध्र प्रदेश

अगले 3 दिनों तक बारिश का अनुमान

केरल

भारी से बहुत भारी बारिश 13 अक्टूबर तक

मध्य महाराष्ट्र

11 अक्टूबर तक भारी बारिश होने के आसार
गोवा13 तक भारी बारिश हो सकती है

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

माहे

11 से 13 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात जवाद का अपडेट (Cyclone Jawad Update)

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर में एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की बात कही है, जो कि अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ेगा। इस चक्रवात को 'जवाद' (Cyclone Jawad) नाम दिया गया है। यह चक्रवात ओडिशा के लिए काफी खतरनाक माना जा रहा है, जिस वजह से लोगों में डर देखने को मिल रहा है। राज्य के लिए अक्टूबर महीने को साइक्लोन महीना (Cyclone Month) भी कहा जाता है, क्योंकि ओडिशा के तट पर अधिकतर बड़े चक्रवाती तूफानों की दस्तक इसी महीने में हुई है। यही कारण है कि लोग तूफान को लेकर सहम गए हैं। 

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

चक्रवात का अलर्ट (Cyclone Ka Alert)

फिलहाल चक्रवात के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट (Mausam Vibhag Alert) जारी कर दिया गया है। आईएमडी (IMD) ने आज यानी शनिवार सुबह तक येलो वॉर्निंग जारी की है। जिन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, उनमें सुंदगढ़, बारगढ़, झारसुगुडा संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, मयूरभंज, कयोनझर, बालासोर के साथ साथ मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, रायागढ, कालाहांडी, कंधमाल, गजपति और गंजम भी शामिल हैं।

मानसून की वापसी (Monsoon Ki Vapasi)

भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है, जबकि अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से भी मानसून विदा ले सकता है। बताया जा रहा है कि गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 से 48 घंटे में पीछे हट सकता है। जिसके बाद गुलाबी ठंड की दस्तक होगी। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News