Aaj Ka Mausam: जानिए धनतेरस पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने 2 नवंबर का मौसम की जानकारी देते हुये बताया, देश के इन राज्यों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-11-01 23:30 GMT

बारिश का मौसम (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Aaj Ka Mausam: देश से अधिकतर इलाकों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम अब करवट लेने लगा है। देश के पूर्वी-उत्तर क्षेत्र सहित अन्य मैदानी इलाकों में गुलाबी ठंड (gulabi thand) दस्तक दे चुकी है। इन क्षेत्रों में रात और दिन तापमान में करीब 10 डिग्री तक अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं, देश के दक्षिणी राज्यों के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई है। तो आईये विस्तार से जानते हैं कि 'धनतेरस' के दिन यानी मंगलवार (02 नवंबर, 2021) को कैसा रहेगा देशभर में मौसम का मिजाज।

जाने आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega) 

Mausam Ka Hal- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी (barfbari) शुरू हो गई है। इस वजह से मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इन इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा राजस्थान के कई इलाकों के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के रात के तापमान गिरावट (tapman me girawat) देखी जा रही है। वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून की वजह से बारिश हो रही है। हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय तमिलनाडु तट और श्रीलंका के ऊपर बना हुआ है। इसके कुछ और दिनों तक उसी क्षेत्र में बने रहने और फिर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हिमालय पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर भी बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसमी हलचल

2-11-2021 Mausam - बीते 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखी गई है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की मानें तो, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। वहीं, देश के उत्तर पश्चिमी तथा मध्य भाग के तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं देखा गया है। अगले

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

भारतीय मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि के संबंध में जानकारी दी है। अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और पुडुचेरी के साथ तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रायलसीमा तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 नवंबर को बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। जबकि, अन्य मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। बिहार में इन दिनों उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह से दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। पछुआ हवा के कारण दिन में धूप के बावजूद हलकी ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि, मध्य प्रदेश के बारे में पूर्वानुमान है कि जल्द ही वहां भी ठंड का प्रभाव देखने को मिल जाएगा।   

Tags:    

Similar News