अरविंद केजरीवाल ने की "एक मौका आप को" अभियान की शुरुआत, विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी ने शुरू किया अभियान

Arvind Kejriwal News: पांच राज्यों मैं होने वाले विधानसभा चुनाव के अनुरूप आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने "एक मौका आप को" (Ek Mauka AAP Ko) नाम से एक अभियान की शुरुआत की है।

Written By :  Rajat Verma
Published By :  Monika
Update: 2022-01-24 09:01 GMT

अरविंद केजरीवाल (photo : social media ) 

Arvind Kejriwal News: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, गोवा और मणिपुर में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल (political party) मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर तमाम अभियानों की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में आकर्षक रूप से सुसज्जित किए जा रहे इन अभियानों के शब्दों और भाषाओं के प्रति लोगों का ध्यान भी केंद्रित हो रहा है।

इसी के मद्देनज़र पांच राज्यों मैं होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के अनुरूप आम आदमी पार्टी (AAP)  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने "एक मौका आप को" (Ek Mauka AAP Ko) नाम से एक अभियान की शुरुआत की है। हालांकि अरविंद केजरीवाल के संयोजन में आम आदमी पार्टी मणिपुर को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में चुनाव लड़ रही है।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली (Delhi) के अपने 7 सालों के शासन काल में किए गए कामों और विकास कार्यों के दम पर सभी 4 राज्यों की जनता और मतदाताओं से उन्हें वोट देने को लेकर अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने "एक मौका आप को" अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है कि दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों की तर्ज पर उनकी पार्टी को अन्य राज्यों में भी एक मौका दिया जाए जिससे कि वह जनता और राज्य का विकास कर सकें।

इन राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब (Punjab Election 2022) , उत्तराखण्ड (Uttarakhand Election 2022) और गोवा विधानसभा चुनावों (Goa Election 2022) के अनुरूप अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए भगवंत मान (Bhagwant Mann), उत्तराखंड के लिए रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल (Retired Colonel Ajay Kothiyal) और गोवा चुनाव के अनुरूप अमित पालेकर (Amit Palekar) का नाम पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किया गया है।

आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों के बीच जाकर दिल्ली के उनके विकास कार्यों के दम पर वोट मांग रही है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी को "एक मौका आप को" अभियान से कितना फायदा पहुंचता है और जनता दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों की जनता आम आदमी पार्टी को कितना पसंद करती है।

Tags:    

Similar News