असम में भी लाया जाएगा 'लव जिहाद' जैसा कानून, लेकिन हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए होगा समान

असम में भी लव जिहाद जैसा कानून लाया जाएगा। यह कानून हिंदू और मुसलमान दोनों पर लागू होगा और ऐसे लोगों पर नजर रखेगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Priya Panwar
Update: 2021-07-11 11:55 GMT

असम सीएम बिस्वा सरमा, फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

नई दिल्ली. असम में भी लव जिहाद जैसा कानून लाया जाएगा। यह कानून हिंदू और मुसलमान दोनों के लिए समान होगा और इससे धोखे से शादी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। यह बातें मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने कही। मुख्ममंत्री ने कहा कि ये कानून धोखा करके शादी करने वालों को रोकेगा। इस कानून से पहले गो रक्षा कानून, दो बच्चों का कानून लाएं जाएंगे।

असम सीएम बिस्वा सरमा, फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम बिस्वा सरमा ने कहा - "हम इस कानून के लिए लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि हिंदू भी धोखे से शादी नहीं कर सकता है। जब मुस्लिम धोखे से हिंदू महिला से शादी करता है, तो वही लव जिहाद नहीं है। मेरे लिए तो वो भी जिहाद है, जब कोई हिंदू ऐसा करता है। ये कानून धोखा करके शादी करने वालों को रोकेगा।इस कानून के आने के बाद हिंदू पुरुष भीअपनी पहचान छिपाकर किसी हिंदू महिला से शादी नहीं कर सकेंगे।''

असम सीएम बिस्वा सरमा, फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

सीएम ने आगे कहा कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था। उन्होंने ये भी कहा कि पहले गो रक्षा कानून लाया जाएगा, उसके बाद दो बच्चों वाला कानून और इसके बाद शादी के नाम पर धोखा करने वालों के खिलाफ कानून लाया जाएगा।



Tags:    

Similar News