Assembly Election 2022 Dates: 5 राज्यों की लाइव अपडेट, देखें यहां, क्या है पूरा प्लान और मतदान की तारीखें, कितने होंगे चरण

Assembly Election 2022 Dates: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा चुनाव आयोग के सदस्यों राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ कर रहे हैं गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और यूपी विधानसभाओं के आम चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-08 09:13 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live

Assembly Election 2022 Dates: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Chunav) सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunaav) कराने के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) की कसरत पूरी हो गई है। पहले चरण के चुनाव के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को CAPF जवानों की कंपनियां देनी शुरू कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा चुनाव आयोग के सदस्यों राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ कर रहे हैं गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और यूपी विधानसभाओं के आम चुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा। 

Full View

UP Election 2022, up election 2022 date, up mein chunav ki tarikh ka elaan, Assembly Election 2022, 5 rajyo mein chunav ki tarikh, up chunav 2022 date sheet, up vidhan sabha election 2022 date, up cm election date, achar sanhita in up 2022 date, up achar sanhita kab lagegi 2022, up election commission, up elections, Uttarakhand, Goa, Manipur, uttarakhand election 2022, uttarakhand election date 2022, punjab election 2022 date, punjab election 2022 date news, manipur election 2022 date, election 2022 date

Live Updates
2022-01-08 10:59 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी या गाइडलाइन का उल्लंघन होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उत्तराखंड में बर्फबारी का इशू पर सीईसी ने कहा मतदान अधिकारी दस दस किलोमीटर जाते हैं। बर्फबारी या मौसम से संबंधित स्थिति में वहां पोलिंग स्टेशन को नीचे किया जाता है ताकि मतदाताओं की भागीदारी बढ़े।  कोविड इशू पर कहा लोग कोविड प्रावधानों का पालन कर मतदान करने जाएं। आचार संहिता के पालन की जिम्मेदारी मुख्य सचिव और जिलाधिकारी को दी गई है। 

2022-01-08 10:51 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update हम सभी लोगों से अपील करेंगे कि वोट अवश्य करें। हमारी सभी से अपील है कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। एक बार फिर बता दें 

यूपी में सात चरण में होंगे चुनाव,  यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा, 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होगा, 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान, 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान, 27 फरवरी को पांचवें चरण का मतदान होगा। छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा, 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएगा। उत्तर प्रदेश में जब दूसरे चरण का मतदान होगा उसी दिन 21 जनवरी को पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में चुनाव अधिसूचना जारी होगी। पंजाब गोवा उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा.

2022-01-08 10:42 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कोविड प्रोटोकाल काफी सख्त रहेगा 15 जनवरी तक किसी फिजिकल रैली की इजाजत नहीं। इसके बाद हालात की समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। जीतने के बाद कोई विजय यात्रा नहीं होगी

सभी राज्यों के चुनाव सात चरणों में किये जाएंगे।

उत्तर प्रदेश 14 जनवरी से पहला चरण शुरुआत 21 जनवरी दूसरा चरण, 25 जनवरी से तीसरा चरण, चौथा चरण 27 जनवरी, पांचवां चरण 1 फरवरी इसी दिन मणिपुर में पहला चरण,

छठा चरण 4 फरवरी मणिपुर में दूसरा चरण, 10 फरवरी को सातवां चरण, सात मार्च को चुनाव के सारे चरण पूरे हो जाएंगे। 


2022-01-08 10:35 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update  हमने निर्णय लेने से पहले ये भी देखा कि कोविड पाजिटिव रेट क्या है इन चुनाव वाले राज्यों में। अभी ये दर काफी कम है। कोविड काल में पोलिंग टाइम एक घंटा बढ़ा दिया गया है। राजनीतिक दलों को आनलाइन प्रचार के लिए फ्री टाइम बढ़ाने का फैसला किया है। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से डिजिटल वर्चुअल जनसंपर्क पर जोर दिया गया इसी लिए प्रचार खर्च की राशि 28 से बढ़ाकर 40 लाख कर दिया गया है। 15 जनवरी किसी को भी रोड शो पदयात्रा रैली साइकिल रैली की अनुमति नहीं दी जाएगी। 15 जनवरी तक कैम्पेन कर्फ्यू का एलान। फिजिकल कांटैक्ट पर रोक। किसी को रैली नुक्कड़ सभा की इजाजत नहीं।  

केवल पांच लोगों को डोर टु डोर जनसंपर्क की इजाजत। हम 15 जनवरी के बाद स्थिति देखकर विचार करेंगे।

2022-01-08 10:28 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुविधा एप के जरिये प्रत्याशी आनलाइन नामांकन कर सकेंगे। 29.4 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। 29.4 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। इस बार 2 लाख 15 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बनेंगे।

यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है। हम ने जिस तरह पहले के चुनाव सावधानी पूर्वक कराए है उसी तरह इस बार भी चुनाव अधिकतम सावधानी से कराएंगे। किसी भी विधानसभा का कार्यकाल पांच साल होता है। और समय से चुनाव कराना हमारी बाध्यता है। चुनाव से जुड़े सभी पोलिंग आफीसर को बूस्टर डोज लगा होना चाहिए। 

हमने अपने दौरों के दौरान कोविड की पहली और दूसरी डोज की रफ्तार बढ़ाने को कहा है। जनवरी में गोवा में 95 फीसद लोगों को दोनों डोज मिल चुके हैं। उत्तराखंड में अधिकतम लोगों दोनों डोज मिल गई हैं। उत्तर प्रदेश थोड़ा कम है लेकिन यहां भी 90 फीसदी लोगों को पहली डोज मिल चुकी है। ये सुरक्षित चुनाव के लिए जरूरी है। आयोग की कोशिश है ये सभी सुरक्षित रहें।  

2022-01-08 10:20 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा नौ सौ अधिक आब्जर्वर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। प्रत्याशी के खर्च की सीमा भी आयोग ने तय करती है। चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई है। चुनाव में कोई भी अवैध धन व अवैध शराब को सख्ती से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पर आयोग जीरो टालरेंस की नीति पर काम करेगा। सुविधा ऐप सभी दलों के लिए तैयार किया गया है। जनभागीदारी के लिए सीविजिल एप अलग से तैयार किया गया जिसमें लोग किसी भी गड़बड़ी का फोटो खींचकर आयोग को भेज सकेंगे जिस पर आयोग तत्काल कार्रवाई करेगा।

2022-01-08 10:14 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update चुनाव आयुक्त ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग स्टेशन महिलाओं से संचालित होगा। दो लाख 15 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ रहेंगे। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर व रैम्प की व्यवस्था रहेगी। चुनाव अधिकारियों की एक टीम बुजुर्ग मतदाताओं और कोविड पीड़ित मतदाताओं के घर पर मतदान कराने जाएगी। प्रत्याशियों द्वारा आन लाइन जनसंपर्क पर जोर दिया जाएगा। आपराधिक छवि के प्रत्याशियों को अखबार व अन्य मीडिया साधनों पर अपने अपराधों के बारे में जानकारी देनी होगी। इसी तरह पार्टियों को भी प्रत्याशी चयन के 48 घंटे के अंदर पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। 

2022-01-08 10:10 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमने इस संबंध में कई बैठकें की हैं। कोविड की चुनौती को देखते हुए हमने सुरक्षित चुनाव कराने पर जोर दिया है। 18.34 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पांचों राज्य विधानसभाओं में बढ़ी है ये खुशी की बात है। 8.55 करोड़ महिला मतदाता इस चुनाव में मतदान करेंगी। मतदाताओं के बाद हमने मतदान केंद्रों पर ध्यान दिया है। जिसमें पानी की व्यवस्था और शौचालयों की व्यवस्था कोविड प्रोटोकाल के तहत सेनिटाइजर और ग्लब्स की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 

2022-01-08 10:05 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा चुनाव आयोग के सदस्यों राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ प्रेस कांफ्रेंस शुरू। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में चुनाव होने हैं। पिछले दो साल में कोविड प्रोटोकाल के चलते चुनाव कराना काफी चुनौती पूर्ण हो गया है। ओमिक्रॉन वैरिएंट और कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ये देखेगा कि कैसे कोविड सेफ इलेक्शन हो। कैसे लोग बिना हिचक मतदान कर सकें। और कैसे अधिकतम लोगों की भागीदारी हो।


2022-01-08 09:46 GMT

Assembly Election 2022 Dates Live Update: तीनों चुनाव आयुक्त विज्ञान भवन पहुंचे प्रेस कांफ्रेंस कुछ ही क्षणों में


Tags:    

Similar News