Congress vs Twitter: कांग्रेस ने ट्विटर के खिलाफ खोला मोर्चा, भाजपा की राह पर कांग्रेसी!

Congress vs Twitter: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्विटर पर अपने नाम की जगह राहुल गांधी का नाम और फोटो जोड़ लिया है। यानी अब हर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी बन गया है।

Update:2021-08-12 17:35 IST

राहुल गांधी (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Congress vs Twitter: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस पार्टी (Congress) और उसके कई वरिष्ठ नेताओं के भी अकाउंट (Twitter Account Locked) को लॉक किए जाने के बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में खासा नाराजगी देखी जा रही है। ट्विटर के इस कदम की कांग्रेस की ओर से लगातार निंदा की जा रही है। साथ ही कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया है कि ट्विटर ने यह कदम सरकार के दबाव में उठाया है। 

अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जंग को और तेज करने के लिए नया तरीका निकाल लिया है। दरअसल, कार्यकर्ताओं ने ट्विटर पर अपने नाम की जगह राहुल गांधी का नाम और फोटो जोड़ लिया है। यानी अब हर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी बन गया है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी की फोटो और नाम लगाने के बाद ट्वीट किया कि अब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपसे राहुल गांधी बनकर तीखे सवाल पूछेगा। 

यूथ कांग्रेस के प्रमुख ने भी बदला नाम और फोटो

वहीं, दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास ने भी अपने ट्विटर अकाउंट का नाम राहुल गांधी रख लिया है और उन्हीं की फोटो भी लगा दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि तुम कितने ट्विटर अकाउंट रोकोगे? हर कार्यकर्ता राहुल गांधी की आवाज बनकर तुमसे तीखे सवाल पूछेगा. आइये मिलकर इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनते है। साथ ही प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर राहुल गांधी की फोटो लगा ली है। 


क्या भाजपा की राह पर है कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि उनके 5 हजार से ज्यादा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिसमें कुछ दिग्गज नेताओं के अकाउंट भी शामिल हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस के इस कदम के बाद ऐसा भी कहा जा रहा है कि कांग्रेसी भाजपा की राह पर चल रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता भी मुखौटा लगाकर प्रधानमंत्री मोदी बनते थे। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News