Petrol-Diesel Aaj ka Rate : राजधानी दिल्ली में आज 95.41 रुपए में मिल रहा एक लीटर पेट्रोल, जानें आपके शहर में क्या है भाव

तेल कंपनियों की ओर से आज गुरुवार (02 दिसंबर 2021) को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला, सिवाय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update:2021-12-02 07:59 IST

Petrol Diesel Price (Photo - Socialmedia)

Petrol Diesel Aaj Ka Rate 02 December 2021: तेल कंपनियों की ओर से आज गुरुवार (02 दिसंबर 2021) को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला, सिवाय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल पर वैट घटाने (slashes vat on petrol) का फैसला लिया। जिसकी वजह से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम (Petrol ka dam) 103.93 रुपए से घटकर 95.41 रुपए हो गया। लगातार 28वां दिन है, जब देश में ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।

तेल कंपनियों ने आज गुरुवार को 28वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price Today) में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि नहीं होने से इसका सकारात्मक असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। याद रहे, पिछले महीने के पहले हफ्ते में ही केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम में हर रोज होने वाली बढ़ोतरी से ग्राहकों को बड़ी राहत दी गई थी।

तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में मिलने वाली राहत का वही सिलसिला आज 28वें दिन भी जारी है। लगातार 28वें दिन देश की तेल कंपनियों ने ईंधन (पेट्रोल और डीजल) के दाम (Petrol-Diesel Price Today) में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की। आज गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने नई प्राइस लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को छोड़कर शेष सभी राज्यों में ईंधन उसी दर पर बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट?

-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-प.बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

-पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपए और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-देहरादून में पेट्रोल 99.41 रुपए और डीजल 87.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-रांची में पेट्रोल 98.52 और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपए और डीजल 85.01 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिलांग में पेट्रोल 99.28 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-शिमला में पेट्रोल 95.78 रुपए और डीजल 80.35 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पटना में पेट्रोल 106.81 रुपए और डीजल 91.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-पणजी में 96.38 रुपए और डीजल 87.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपए तो डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

-एनसीआर क्षेत्र नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपए और डीजल 87.01 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

-गंगटोक में पेट्रोल 97.7 रुपए और डीजल 82.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (How to Check Petrol Diesel Price)?

अगर आप पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Ka Rate) चेक करना चाहते है, तो आप सुबह 6 बजे के बाद अपने मोबाइल से एसएमएस के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल और डीजल का दाम (Diesel Petrol Ka Dam) रोजाना सुबह 6 बजे तक जारी कर दिया जाता है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम (Shahar Me Petrol Diesel Ka Dam) जानना चाहते हैं तो ऑयल कंपनियों पर एसएमएस (SMS) भेज कर अपने शहर में चल रहे पेट्रोल-डीजल का रेट (Petrol Diesel Ka Rate) जान सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ नियम फॉलो करने होंगे...

1. आप अपने मोबाइल पर इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

2. यदि आप बीपीसीएल के ग्राहक है तो आपको अपने मोबाइल पर RSP लिखकर Petrol Ka Dam: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर मैसेज भेजकर मौजूदा समय की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

3. एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की नई प्राइस लिस्ट जारी, जानें आपके शहर में क्या है भाव नंबर पर SMS सेंड कर आज के फ्यूल ऑयल का नया भाव जान सकते हैं।

Tags:    

Similar News