बिपिन रावत, कल्याण सिंह, राधेश्याम खेमक को मरणोपरांत व प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण सम्मान

भारत सरकार ने 2022 पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के नामों का भी ऐलान भारत सरकार द्वारा हुआ है।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Written By :  Rajat Verma
Update: 2022-01-25 15:30 GMT

 पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली। दिनांक 25 जनवरी 2022 को भारत सरकार ने साल 2022 के पद्म पुरस्कार प्रदान किये जाने वाले कुल 128 नामों का ऐलान कर दिया है।

इसी के साथ सूची में 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 117 पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। इस वर्ष के दिये जा रहे इन पद्म पुरस्कारों में देश और दुनिया के कई नाम शामिल हैं जो कि खेल, राजनीति, मनोरंजन, स्थानीय कला, सेना, विज्ञान, चिकित्सा, आदि क्षेत्रों से ताल्लुख रखते हैं।

इस सूची में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत, दिवंगत कल्याण सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में और देश की उन्नति में अद्भुत योगदान दिया है।

पद्म विभूषण प्रदान किए जाने वाले नामों की सूची (4)

1. प्रभा आत्रे (कला) - महाराष्ट्र

2. (मरणोपरांत)राधेश्याम खेमक (साहित्य एवं शिक्षा) - उत्तर प्रदेश

3. (मरणोपरांत) बिपिन रावत (नागरिक सेवा) - उत्तराखंड

4. (मरणोपरांत) कल्याण सिंह (नागरिक मामले) - उत्तर प्रदेश


पद्म भूषण प्रदान किए जाने वाले नामों की सूची (17)

1. गुलाम नबी आजाद (नागरिक मामले) - जम्मू-कश्मीर

2. विक्टर बनर्जी (कला) - पश्चिम बंगाल

3. (मरणोपरांत) गुरमीत बवा (कला) - पंजाब

4. बुद्धदेव भट्टाचार्य (नागरिक मामले) - पश्चिम बंगाल

5. नटराजन चंद्रशेखरन (व्यापार और उद्योग) - महाराष्ट्र

6. कृष्णा एला और सुचित्रा एला (व्यापार और उद्योग) - तेलंगाना

7. मधुर जाफ़री (अन्य पाक कला) - संयुक्त राज्य अमरीका

8. देवेंद्र झाझरिया (खेल) - राजस्थान

9. राशिद खान (कला) - उत्तर प्रदेश

10. राजीव महर्षि (नागरिक सेवा) - राजस्थान

11.सत्य नारायण नडेला (व्यापार और उद्योग) - संयुक्त राज्य अमरीका

12. सुंदरराजन पिचाई (व्यापार और उद्योग) - संयुक्त राज्य अमरीका

13. साइरस पूनावाला (व्यापार और उद्योग) - महाराष्ट्र

14. (मरणोपरांत) संजय राजाराम (विज्ञान और इंजीनियरिंग) - मेक्सिको

15. प्रतिभा राय (साहित्य और शिक्षा) - उड़ीसा

16. स्वामी सच्चिदानंद (साहित्य और शिक्षा) - गुजरातCDS General Bipin Rawat, General Bipin Rawat, Bipin Rawat, Government of India, Padma Awards, Padma shree Awards, Padam Vibhusan, Padam Bhusan

17. वशिष्ठ त्रिपाठी (साहित्य और शिक्षा) - उत्तर प्रदेश

इन नामों के साथ ही कुल 107 अन्य लोगों को पद्म श्री पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News