खुंखार आतंकी हाफिज का बेटा: क्या आप जानते इसके बारे में, अभी घोषित हुआ आतंकवादी

Hafiz Saeed Son: जमात-उद-दावा संगठन के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद (Hafiz Talha Saeed) को UAPA Act 1967 के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-09 06:32 GMT

हाफिज सईद - हाफिज तल्हा सईद (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Hafiz Saeed News: खूंखार आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed Ka Beta) के बेटे हाफिज तल्हा सईद (Hafiz Talha Saeed) को केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने आतंकी घोषित कर दिया है। बता दें आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद 26/11 मुंबई हमलों (26/11 Mumbai Attacks) का मुख्य आरोपी है। अब गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को यूएपीए एक्ट 1967 (UAPA Act 1967) के तहत नोटिफिकेशन जारी कर एक नामित आतंकवादी घोषित कर दिया है।

कौन है हाफिज तल्हा सईद?

हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा सईद नामी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का एक सीनियर आतंकवादी है। सूत्रों के मुताबिक हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा सईद फिलहाल पाकिस्तान में हैं। तल्हा सईद लश्कर-ए-तैयबा के अलावा मौलवी विंग (Maulvi Wing) नामक एक संगठन से भी जुड़ा हुआ है और इस संगठन का वह प्रमुख है।

आखिरी बार पाकिस्तान के लाहौर में देखा गया था तल्हा सईद

हाफिज सईद के बेटे को आखिरी बार पाकिस्तान के लाहौर में देखा गया था। जब साल 2021 में हाफिज के घर के पास जून में एक बम धमाका हुआ था। इस दौरान तल्हा सईद लाहौर के अस्पताल में भर्ती घायल लोगों का हाल-चाल लेने के लिए गया था।

तल्हा का मकसद

तल्हा सईद हमेशा से ही भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया गया है। इसका लक्ष्य हमेशा से भारत में अस्थिरता लाने का रहता है। साल 2017 में एक वायरल वीडियो में यह भारत विरोधी बातें करते नजर आया था। उस वीडियो में यह भारत पर हमले की बात करते हुए कह रहा था कि कश्मीर में जिहाद होकर रहेगा। बता दें तल्हा सईद हाफिज सईद द्वारा स्थापित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक सीनियर सदस्य है। पाकिस्तान से संचालित होने वाले इस आतंकी संगठन का नाम अधिकतर कश्मीर के आतंकी हमलों में आता है।

हाफिज को हुई 31 साल की जेल

26/11 मुंबई हमलों का मुख्य कसूरवार और जमात-उद-दावा (Jamaat-ud-Dawa) संगठन का प्रमुख हाफिज सईद टेरर फंडिंग के मामलों में जेल काट रहा है। कल ही उसे दो और मामलों में 31 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें हाफिज सईद द्वारा 2008 मुंबई में हुए हमले में कुल 166 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें 160 भारतीयों समेत अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। जिसके बाद अमेरिका ने हाफिज सईद के ऊपर करोड़ों डॉलर का इनाम घोषित किया और संयुक्त राष्ट्र में सईद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया।

Tags:    

Similar News