12 घंटे में दस्तक देगा Cyclone Asani, भारी बारिश का अलर्ट जारी, मछुआरों को किया गया आगाह

Cyclone Asani Alert: चक्रवाती तूफान आसनी ने अंडमान निकोबार (Andaman Nicobar) द्वीपसमूह में रविवार को दस्तक दे दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2022-03-20 17:24 GMT

चक्रवाती तूफान आसनी (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Cyclone Asani Alert: साल के पहले चक्रवाती तूफान आसनी (Cyclone Asani) को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में चेतावनी जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि आसनी ने अंडमान निकोबार (Andaman Nicobar) द्वीपसमूह में रविवार को दस्तक दे दी है। चक्रवाती तूफान की वजह से द्वीप समूह के निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की संभावना भी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

आईएमडी द्वारा बताया गया है कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है, जिसके 21 मार्च तक चक्रवाती तूफान आसनी में तब्दील होने की संभावना है। 12 घंटों के अंदर कम दबाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान बदल सकता है। जिसके चलते अगले 2 दिन तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होगी और इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रहेगी। ऐसे में तटों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है और मछुआरों को समुद्र के किनारे जाने से मना किया गया है। 

22 मार्च तक पर्यटन गतिविधियों पर लगी रोक

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को आगाह किया है कि वो मंगलवार यानी 22 मार्च तक बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के इलाकों में ना जाएं। क्योंकि यहां स्थिति बेहद खराब रहने के आसार हैं। वहीं, अंडमान निकोबार के मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने आसनी के अलर्ट को देखते हुए 22 मार्च तक इलाके में सभी पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News