Kanwar Yatra Cancelled in Delhi: दिल्ली में भी कांवड़ यात्रा रद्द, जानें किन-किन राज्यों ने लगाई रोक

Kanwar Yatra Cancelled in Delhi: कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली में भी कांवड़ा यात्रा रद्द कर दिया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-07-19 05:13 GMT

कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Kanwar Yatra Cancelled in Delhi: कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave) को ध्यान में रखते हुए अब केजरीवाल सरकार (kejriwal Sarkar) ने कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को रद्द कर दिया है। कोरोना के प्रसार से बचने के लिए दिल्ली में वार्षिक कांवड़ यात्रा कैंसिल (Kanwar Yatra Cancelled in Delhi) कर दिया गया है। यह जानकारी दिल्ली के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( Delhi Disaster Management Authority) की ओर से दी गई है।

दिल्ली के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया, " 25 जुलाई से दिल्ली में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा समारोह, सार्वजनिक समारोह, जुलूस आदि की इजाजत नहीं होगी।" आपको बता दें कि दिल्ली से पहले कई राज्यों में कावड़ यात्रा रद्द की जा चुकी है। डीडीएमए (DDMA) के इस फैसले से एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला सुनाया था।

किन-किन राज्यों में रद्द हुई कांवड़ यात्रा

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। दिल्ली से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 जुलाई को कांवड़ा यात्रा रद्द (Kanwar Yatra Cancelled in Uttar Pradesh) करने का फैसला सुनाया था। यह फैसला राज्य सरकार और कांवड़ संघ के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी और डीजीपी मुकुल गोयल ने कांवड़ संघ से कांवड़ यात्रा को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद कांवड़ संघ ने कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा रद्द (Kanwar Yatra Cancelled in Uttarakhand)

वहीं कांवड़ रद्द करने का सबसे पहला फैसला उत्तराखंड सरकार ने किया था। सीएम ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखकर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इस साल कांवड़ यात्रा को रद्द करने का आग्रह भी किया था। एक पत्र में महामारी की तीसरी लहर को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञों चेतावनी भी दी थी। आईएमए के राज्य सचिव अमित खन्ना ने सीएम धामी से कांवड़ यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने का आग्रह किया था। हालांकि सीएम ने पहले ही कांवड़ यात्रा रद्द करने के संकेत दे चुके थे।

राजस्थान सरकार ने भी लगाई कांवड़ यात्रा पर पाबंदी

राजस्थान की गहलोत सरकार ने भी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा को रद्द (Kanwar Yatra Cancelled In Rajasthan) करने का फैसला सुनाया था। कावड़ यात्राओं में भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए उन्होंने सभी धार्मिक यात्राओं और जुलूस पर पाबंदी लगा दी।

Tags:    

Similar News