Modi Cabinet Vistar: केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर जी किशन रेड्डी ने कहा, सभी लंबित परियोजनाओं को पूरा करूंगा

तेलंगाना (Telangana) की सिकंदराबाद (Secunderabad) लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) सांसद जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (Union Cabinet Minister) के रूप में प्रोमोट किया गया। उन्हें पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर-क्षेत्र के विकास मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Satyabha
Update: 2021-07-08 13:36 GMT

जी किशन रेड्डी फोटो (सोशल मीडिया) 

 केंद्रीय कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को मोदी मंत्रिमंडल में प्रमोशन दिया गया है। जी किशन रेड्डी तेलंगाना (Telangana) की सिकंदराबाद (Secunderabad) लोकसभा सीट से 2019 में सांसद चुने गए थे। 

जी किशन रेड्डी का जन्म 15 मई 1960 को हुआ था। जी किशन रेड्डी एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने CIETD से टूल्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। उन्होंने साल 1977 में एक युवा नेता के तौर पर राजनीति में कदम रखा और फिर 1980 में भाजपा (BJP) की स्थापना के बाद इससे जुड़ गए। साल 2002 से 2005 के बीच BJP युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2004 में किशन रेड्डी हिमायतनगर (Himayatnagar) सीट से पहली बार विधायक बने। उस दौर में सिर्फ किशन रेड्डी ही एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में जीत दर्ज की थी।


पीएम मोदी के साथ जी किशन रेड्डी फोटो (सोशल मीडिया)


राजनीति में अब तक का रहा लंबा सफर

जी किशन रेड्डी ने साल 2009 और 2014 में अंबरपेट विधानसभा सीट से जीत हासिल की। साल 2010 में उन्हें आंध्र प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष भी बनाया गया। इससे पहले रेड्डी ने 2009 में आंध्र प्रदेश विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर के रूप में भी कार्य किया, लेकिन आंध्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें बंडारू दत्तात्रेय के स्थान पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुना गया। रेड्डी ने 30 मई 2019 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। खास बात तो यह है कि किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक ना होने के बावजूद किशन रेड्डी ने कैबिनेट में जगह बनाने के लिए लंबा सफर तय किया।

पदभार संभालने के बाद क्या बोले रेड्डी?

पदभार संभालने के बाद रेड्डी ने PM मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 7 वर्ष में पूर्वोत्तर क्षेत्र में जिस प्रकार से बदलाव आया है, वह ''अप्रत्याशित और अविश्वसनीय'' है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में वह क्षेत्र की सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के संपूर्ण विकास में अहम भूमिका के लिए पूर्व डीओएनईआर मंत्री जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। 

Tags:    

Similar News