लोकसभा में J&K के बजट पेश करने पर कांग्रेस बिफरी, कहा-..चंडीगढ़-दमन दीव की चर्चा क्यों नहीं?

Budget session: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.42 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

Written By :  aman
Update: 2022-03-14 10:23 GMT

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज, 14 मार्च 2022 पहला दिन है। इस दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.42 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। साथ ही, लोकसभा में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुपूरक मांग भी पेश की। बस इसी पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठा दिए।

दूसरी तरफ, विपक्ष ने सरकार से मांग की, कि बजट प्रस्तावों के अध्ययन के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस पार्टी के सांसदों का गुस्सा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जम्मू और कश्मीर के बजट पेश करने को लेकर फूटा।

..तब तो अन्य केंद्र शासित राज्यों के भी बजट पेश हों

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर के बजट पर चर्चा अलग से क्यों हो रही है। इस तरह तो चंडीगढ़ और दमन दीव सहित सभी केंद्र शासित राज्यों के बजट पर भी चर्चा होनी चाहिए। ये तो व्यवस्था का विषय है।' उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए मैं उम्मीद करूंगा कि इसके ऊपर भी रूलिंग (ruling) दी जानी चाहिए। अगर, हम इस तरह की परंपरा हम डाल रहे हैं, तो अगली बार से हर केंद्र शासित प्रदेश की चर्चा इस सदन में होगी।' कांग्रेस नेता वित्त मंत्री के इस कदम से खासे नाराज दिखे।

Tags:    

Similar News