Padma Award: डॉ. बी. के. एस. संजय को पद्मश्री सम्मान, जानें इनके बारे में ये खास बातें

Padma Award: चिकित्सीय एवं सामाजिक सेवाओं के लिए डॉ. बी. के. एस. संजय को आज राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Report :  Ravindra Singh
Published By :  Chitra Singh
Update: 2021-11-09 11:30 GMT

डॉ. बी. के. एस. संजय (फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 

Padma Award: दुनिया के जाने-माने ऑर्थोपीडिक सर्जन डॉ. बी. के. एस. संजय (Dr. B. K. S. Sanjay) को 9 नवम्बर 2021 को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri Award) से अलंकृत किया गया। उन्हें यह पुरस्कार चिकित्सीय एवं सामाजिक सेवाओं (medical and social services) के लिए दिया गया।

आज पूरा उत्तराखंड प्रदेश राज्य 22वां स्थापना दिवस मना रहा है और यह संयोग ही है कि आज ही के दिन राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में डॉ. बी. के. एस. संजय को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय एवं सामाजिक सेवाओं को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। पद्म पुरस्कार राष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। डॉ. संजय को यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति वैंकया नायुडू एवं कैबिनेट के अन्य मंत्रियों की उपस्थित में दिया गया।

डॉ. बी. के. एस. संजय का संक्षिप्त जीवन परिचय (Dr. B. K. S. Sanjay Ka Jivan Parichay)

डा. बी. के. एस. संजय दुनिया के जाने-माने ऑर्थोपीडिक सर्जन (Orthopedic Surgeon) हैं। इनकी चिकित्सीय उपलब्धियों को देखते हुए इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) और लिम्का बुक रिकॉर्ड (Limca Book of Records) में एवं सामाजिक कार्यो के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स (India Book of Records) में कई बार उल्लेखित किया जा चुका है।

डा. संजय ने प्राथमिक ऑर्थोपीडिक शिक्षण एवं प्रशिक्षण पी.जी.आई. चढ़ीगढ तथा उच्चस्तरीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण दुनिया के कई देशों जैसे कि स्वीडन, स्विटजरलैंड, जापान, आस्ट्रेलिया, अमेरिका एवं रसिया से प्राप्त किया। गत वर्षों में

डॉ. संजय ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर और हिमालयन इन्स्टीट्यूट जाली ग्रांट में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। डॉ. संजय को जापान, ऑस्ट्रेलिया सिंगापुर, न्यूजीलैंड, अमेरिका एवं मलेशिया के विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने का गौरव प्राप्त हो चुके हैं।

यह उत्तराखण्ड प्रदेश के ऑर्थोपीडिक संघ के संस्थापक अध्यक्ष है एवं कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रोफेशनल संघों के आजीवन सदस्य एवं फैलो है। यह उत्तराखण्ड प्रदेश एवं संघ लोक सेवा आयोग के चयन समिति के सलाहकार रह चुके है। वर्तमान में उत्तराखण्ड चिकित्सा विश्वविद्यालय के कार्यकारणी परिषद् के मनोनीत सदस्य हैं।

डॉ. संजय ने एक आजीवन संकल्प लिया है कि वह आम जनता को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले दुष्परिणामों को समाज में उजागर करेंगे। यह अभियान डॉ. संजय सन् 2001 से सुचारू रूप से चला रहे है। इसके लिए इनके देहरादून (Dr. B. K. S. Sanjay dehradun) और दिल्ली के आकाशवाणी एवं दूरदर्शन माध्यमों से कई दर्जनों कार्यक्रम प्रसारित हो चुके है और इन्होंने अब तक लगभग 200 निःशुल्क जन-जागरूकता व्याख्यान दे चुके हैं। जिसका उल्लेख 2021 की इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस में प्रकाशित हो चुका है। डा. संजय चिकित्सीय शोध कार्य दर्जनों प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। चिकित्सा लेखन के अतिरिक्त डा. संजय ने स्वास्थ्य एवं समाज से सम्बन्धित हिन्दी एवं अंग्रेजी के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सैकडों लेख लिख चुके हैं। इसके साथ ही डा. संजय एक कवि भी है।

डॉ. संजय एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति है। डॉ. संजय को उनकी चिकित्सा एवं सामाजिक उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए इनको बहुत सारी व्यवसायिक एवं सामाजिक संस्थायें सम्मानित कर चुकी हैं। पद्म श्री एक राष्ट्रीय एवं नागरिक सम्मान है। जो देश के उत्कृष्ट सामाजिक सेवा करने वाले नागरिकों को दिया जाता है। इस साल डॉ. संजय को भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

अवॉर्ड्स (Awards)

डॉ. संजय को बहुत सारी प्रादेशिक, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायिक एवं सामाजिक संस्थायें सम्मानित कर चुकी हैं। इनमें से मुख्य है डॉ. दुर्गा प्रसाद लोकप्रिय चिकित्सक पुरस्कार, उत्तराखण्ड रत्न, उत्तराखण्ड गौरव, नेशन बिल्डर्स अवार्ड, मसूरी रत्न, बेस्ट पर्सनलिटी अवार्ड, हेल्थ आईकन अवार्डए नेशनल हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड, प्रेसिडेंट अप्प्रेसिऐशन अवॉर्ड आई.एम.ए. देहरादून, बेस्ट ऑर्थोपीडिक सर्जन इन इंडिया अवार्ड, सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड, अगर-रत्न सम्मान, कोरोना योद्धा सम्मान, अनस्टापेबल कोविड 19 फाइटर सम्मान, कोरोना वारियर सम्मान, नेशनल हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड, बेस्ट ऑर्थोपीडिक सर्जन इन इंडिया अवार्ड, सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड, ए.बी.आई. यू.एस.ए.एवं सिकोट फाउंडेशन फ्रांस सम्मान, स्वीडिश इन्स्टीट्यूट स्टाकहोम तथा शिक्षा मंत्रालय, दिल्ली, भारत सरकार द्वारा स्वीडिश सरकार फैलोशिप, ए.ओ. इंटरनेशनल वर्न स्विट्जरलैड एंड द्वारा ए.ओ.फैलोशिप एवं चीबा कैंसर सेंटर, चीबा जापान द्वारा रेजीडेंट ऑर्थोपीडिक सर्जन फैलोशप, भारत सरकार के विज्ञान तथा प्रोद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा वायसकास्ट फैलोशिप, मेयो क्लीनिक राचेस्टर मिनीसोटा, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा विजिटिंग क्लीनीशियन फैलोशिप, ए.ओ. इंटरनेशनल दावोस स्विट्जरलैंड तथा रॉयल एडिलेड अस्पताल एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया द्वारा स्पाइन सर्जरी फैलोशिप, रूस द्वारा इलीजाराब सेंटर, कुरगान फैलोशिप।

Tags:    

Similar News