PM मोदी ने भारतीय पैरा एथलीटों से की मुलाकात, खिलाड़ियों ने शेयर किया अपना अनुभव

पीएम मोदी ने आज टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले पैरा एथलीटों से मिले हैं। इस मुलाकात के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से पैरालंपिक के अपने अनुभवों को शेयर किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-09-09 06:52 GMT

भारतीय पैरा एथलीटों से मिले पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Read more: https://www.amarujala.com/sports/other-sports/prime-minister-narendra-modi-met-the-indian-contingent-who-participated-in-the-tokyo-paralympics-2021

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टोक्यो पैरालंपिक में भाग लेने वाले पैरा एथलीटों से मिले हैं। इस मुलाकात के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से पैरालंपिक के अपने  अनुभवों को शेयर किया।

कुछ दिन पहले देश के इन होनहार भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने नाम रोशन करते हुए 19 पदक जीते। जिसमें से पांच स्वर्ण पदक भी सम्मिलित हैं। इस बार के पैरालंपिक खेलों में भारत का यह अब तक का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। 

टोक्यो पैरालंपिक का हमेशा विशेष स्थान

इस बारे के टोक्यो पैरालंपिक में जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते उनमें अवनि लेखरा, सिंहराज अडाना, सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत, कृष्णा नागर, भाविना पटेल, निषाद कुमार देवेंद्र झाझरिया, योगेश कथुनिया, मरियप्पन थंगवेलु, प्रवीण कुमार, सुहास यतिराज, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार, हरविंदर सिंह और मनोज सरकार शामिल हैं।

वहीं भारत की तरफ से टोक्यो पैरालंपिक में 54 सदस्यीय दल ने भाग लिया था। जिसने 9 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की है। वहीं इससे पहले रविवार को भारत टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक का हमेशा विशेष स्थान रहेगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके बेजोड़ आतिथ्य, और इस ओलंपिक के जरिए एकजुटता का संदेश फैलाने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में टोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा। प्रत्येक भारतीय की स्मृति में ये खेल अंकित रहेंगे और खेलों के प्रति जुनून के लिए खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस दल का प्रत्येक सदस्य विजेता है और प्रेरणा स्रोत है।


 

Tags:    

Similar News