12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नए कुलपति की भर्ती, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 12 कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है...

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-07-24 09:08 GMT

12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नए कुलपति की भर्ती (सोशल मीडिया)

Recruitment of new Vice Chancellor in 12 Central Universitie: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 12 कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नियुक्त किए गए कुलपतियों में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ, टंकेश्वर कुमार, हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बसुथकर जे राव, हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल, प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह को दक्षिण बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसरसंजीव और झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर क्षितिज भूषण दास के नाम शामिल हैं।

अन्य लोगों में ये भी हैं शामिल

अन्य लोगों में प्रोफेसर बट्टू सत्यनारायण को कर्नाटक विश्वविद्यालय का वीसी, तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर मुथुकलिगन कृष्ण को, वहीं, प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला को नॉर्थ ईस्ट हिल्स यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया गया। 

इन्हें किया गया भर्ती

प्रो. आलोक कुमार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, प्रो सैयद ऐनुल हसन को मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय और प्रोफेसर एन लोकेंद्र सिंह को मणिपुर विश्वविद्यालय का वीसी बनाया गया। कई विश्वविद्यालयों में अभी कुलपतियों के पद खाली हैं। 

इन पदों पर रिक्त हैं

श‍िक्षामंत्री ने अपने लिख‍ित उत्तर में बताया था कि वर्तमान में, IIT में अध्यक्ष के 8 पद और NIT में अध्यक्ष के 21 पद खाली हैं. इसके अलावा, IIT में निदेशकों के 5 पद और NIT में 5 पद रिक्त हैं।

'विश्वविद्यालयों में कुल 22 कुलपतियों के पद खाली'

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि "इस मंत्रालय के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 22 कुलपतियों के पद खाली हैं, जिनमें से 12 पदों पर नियुक्तियों को पहले ही विजिटर द्वारा अंतिम रूप दिया जा चुका है। बता दें कि भारत के राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर होते हैं। वहीं देश भर के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में अध्यक्ष के आठ पद खाली हैं, जबकि इनमें से पांच प्रमुख संस्थान नियमित निदेशक के बिना चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News