पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन होने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने लगी है।

Newstrack Network :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-05-06 03:25 GMT

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह(फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन हो गया। अजीत 22 अप्रैल से कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे हैं। उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

ऐसे में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन होने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने लगी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से कोरोना से ग्रस्त थे। उनका इलाज गुड़गांव के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया कि डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया है।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख चौधरी अजीत सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बीती 22 अप्रैल को चौधरी अजीत सिंह 22 कोरोना संक्रमित हुए थे और इसके बाद गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

इस बारे में उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि भी दे दी है। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें।

विनम्र श्रद्धांजलि!

ॐ शांति: शांति:

चौधरी अजीत सिंह के निधन पर यूपी सरकार में विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा मंत्री ब्रिजेश पाठक ने शोक व्यक्त किया है।

किसानों के हितैषी, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति तथा परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

समाजवादी पार्टी के ऑफिशियर ट्वीटर एकाउंट पर चौधरी अजीत सिहं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। 

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद!

आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है।

शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना!

दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।

भावभीनी श्रद्धांजलि!


Tags:    

Similar News