Delhi: मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के बाहर दिखा संदिग्ध बैग, जांच में मिला ये सामान

Delhi: दिल्ली पुलिस को बीते माह यानि मार्च में यूपी पुलिस ने आंतकी हमले को लेकर इनपुट दिया था। जिसे लेकर पुलिस अलर्ट पर (Delhi Police on alert) है।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-14 17:12 GMT

 मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन: Photo - Social Media

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (New Delhi) स्थित मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन (Mandi House Metro Station) के बाहर गुरूवार शाम एक संदिग्ध बैग (suspicious bag found) देखा गया। इसकी खबर जैसे ही आसपास फैली वहां हड़कंप मच गया। बैग मिलने की सूचना प्राप्त होते ही दिल्ली पुलिस दलबल के साथ मेट्रो स्टेशन पर पहुंची।

पुलिस टीम (police team) में बम स्क्वायड दस्ते (bomb squad) के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां (fire brigade vehicles) भी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, लावारिस बैग में विमला देवी नाम की एक महिला के स्वास्थ्य से जुड़े कागजात और एक मोबाइल फोन चार्जर मिला। बम स्क्वायड दस्ता मेट्रो स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्र की गहन छानबीन कर रहा है।

आंतकी हमले के इनपुट पर दिल्ली पुलिस अलर्ट

दरअसल, दिल्ली पुलिस को बीते माह यानि मार्च में यूपी पुलिस ने आंतकी हमले को लेकर इनपुट दिया था। जिसे लेकर पुलिस अलर्ट पर (Delhi Police on alert) है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारी ने बताया था कि य़ूपी पुलिस को तहरीक –ए –तालिबान (इंडिया सेल) द्वारा यूपी पुलिस को दिल्ली में आतंकी वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई थी। यूपी ने ईमेल से जुड़ी सारी जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा की, जिसके आधार पर सरोजनी नगर मार्किट में तलाशी अभियान भी चलाया गया था।

लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप

बता दें कि कुछ माह पहले ही एक ऐसा मामला पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में सामने आया था, जहां एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया था। मगर जांच में सामने आया कि लावारिस बैग में एक चार्जर, लैपटॉप और पानी की बॉटल मिली। भूलवश कोई इसे छोड़ गया था।

Tags:    

Similar News