बरेली: किशोरी के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक किशोरी को दरगाह से अगवा कर सामूहिक दुराचार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।

Update: 2019-03-27 09:46 GMT
बरेली एसपी सिटी अभिनन्दन घटना की जानकारी देते हुए

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक किशोरी को दरगाह से अगवा कर सामूहिक दुराचार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि किशोरी को चार दिन पहले अगवा कर लिया गया था, लेकिन आज किशोरी को युवक के घर आजम नगर से बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें...उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का दामन, उत्‍तरी मुंबई से लड़ सकती हैं चुनाव

जानकारी के मुताबिक थाना किला क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की मां मानसिक रोगी है। हवा के चक्कर के कारण उसे हजरत शाहदाना वाली दरगाह ले जाया गया था और उसकी बेटी भी साथ में थी। वही दरगाह पर आजमनगर बर्फ वाली गली का रहने वाला कासिम पुत्र मुन्ना अपनी भांजी का इलाज कराने लाया था।

यह भी पढ़ें...11वीं की छात्रा लापता, परिजनों ने ट्यूशन टीचर पर लगाया अपहरण का आरोप

नशा देकर किया था किडनैप

चार दिन पहले वह किशोरी को दरगाह से नशा देकर अगवा कर ले गया और अपने घर आजम नगर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बलात्कार किया। किशोरी ने बताया कि पहले से मौजूद युवकों द्वारा दारू भी पिलाई गयी और नशा देकर कई लोगों ने दुराचार किया। किशोरी जब बरामद हुई तो उसकी हालत गम्भीर थी।

किशोरी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी है। किशोरी से पूछताछ करने के बाद दविश देकर पुलिस ने 3 आरोपी कासिम, शहवाज, परवेज को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें...अंतरिक्ष में भारत ने दुनिया को दिकाई ताकत, जानिए क्या है ऐंटी सैटलाइट मिसाइल

एसपी सिटी अभिनन्दन के अनुसार लड़की के साथ एक शख्स ने बुरा काम किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही सामूहिक गैंग रेप के बारे में कहा कि सभी तत्वों की जाँच की जा रही है। उसके आधार पर कार्यवाही होगी।

Tags:    

Similar News