मशहूर कवि हाशिम फिरोजाबादी पर एसिड अटैक, छेड़छाड़ का कर रहे थे विरोध

Update: 2018-10-20 12:53 GMT

फिरोजाबाद: जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राष्‍ट्रीय स्‍तर के कवि हाशिम फिरोजाबादी पर एसिड फेंका गया है। वह अपनी भांजी से हुई छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे। उनके विरोध से नाराज मनचलों ने इस हरकत को अंजाम दिया है।

ये है मामला

ये मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का है। जहाँ राष्ट्रीय कवि हाशिम पर 5 लोगों द्वारा एसिड से हमला किया गया। हाशिम की मानें तो कुछ लोग उनकी भांजी को छेड़ते थे। वो उन लड़कों की शिकायत करने उनके घर गए। उनके परिवार को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने हाशिम के ऊपर हमला कर दिया। पहले तो उन्हें बुरी तरह पीटा गया। फिर उनके ऊपर एसिड फेंका गया। जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। अब मामला पुलिस के पास है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News