Ambedkar Nagar News: तमसा पुल के नीचे मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ambedkar Nagar News: जिला मुख्यालय पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन से शहजादपुर कस्बे को जाने वाले रास्ते पर तमसा नदी पर बने पुल के नीचे रविवार की सुबह एक युवक का शव देखा गया।

Report :  Manish Mishra
Published By :  Shweta
Update: 2021-06-27 06:48 GMT

Ambedkar Nagar News: जिला मुख्यालय पर स्थित अकबरपुर रेलवे स्टेशन से शहजादपुर कस्बे को जाने वाले रास्ते पर तमसा नदी पर बने पुल के नीचे रविवार की सुबह एक युवक का शव देखा गया। जिसके बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया गया है। रेलवे स्टेशन से शहजादपुर को जोड़ने वाला यह पुल काफी व्यस्त माना जाता है। इस पर दिन रात आवागमन होता रहता है। इसका कारण यह है कि शहजादपुर से रेलवे स्टेशन को आने के लिए सबसे सीधा रास्ता यही है। रविवार को सुबह इसी रास्ते पर बने पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा पाया गया।

नित्य क्रिया के लिए गए स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो पहले तो लोगों ने खुद ही पहचान का प्रयास किया लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव फूल जाने के कारण शरीर पर चोट के निशान भी स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं । स्थानीय लोगों का कहना है कि मृत युवक के शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रहे थे। मृतक की मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने अज्ञात में शव को मर्चरी में रखवा दिया है।

Tags:    

Similar News