Bulandshahr Crime News: फटा निकला दुल्हन का लहंगा, मारपीट पर उतारू वर-वधु पक्ष, थाने पहुंचा मामला

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के शिकारपुर में दुल्हन के लहँगे को लेकर भयंकर बवाल मच गया।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-04 11:21 GMT

शादी (फोटो-सोशल मीडिया)

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर के शिकारपुर में दुल्हन के लहँगे को लेकर भयंकर बवाल मच गया। यहां दुल्हन का लहंगा फटा हुआ निकला, जिस पर वर-वधु पक्ष के लोगों मे विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षो के 12 लोगो को शांति भंग के आरोपो में गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र से एक युवक की बारात शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बासोटी में गई थी। यहां शिकारपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शादी की रस्म अदायगी चल रही थी।

मारपीट पर उतारू हुए लोग

तभी जयमाला के दौरान दुल्हन का लहंगा फटा मिलने पर वधु पक्ष के लोगो ने हंगामा कर दिया। इसके बाद वर वधु पक्ष में विवाद हो गया। ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। शादी के खुशहाल माहौल में हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे पर इलजाम करने लगे। सिर्फ एक छोटी सी बात इतना बड़ा कारण बनी गई, कि मारपीट पर लोग उतारू हो गए।

इस मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वधू पक्ष के 9 और वर पक्ष के 3 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि विवाद के बाद वर-वधू पक्ष में बाद में समझौता हो गया, शादी की शेष रस्मो की अदायगी कराई गई और दुल्हन ससुराल के लिए विदा हो गई।

Tags:    

Similar News