VIDEO: प्रेमी की मौत से लगा सदमा, प्रेमिका ने कब्र पर जाकर खाया जहर

Update: 2016-05-18 11:55 GMT

मुज़फ्फरनगर: दो अलग अलग धर्मों का होने के कारण प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई। इससे दुखी प्रेमी ने सोमवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। प्रेमी की मौत की सूचना मिलने पर प्रेमिका ने भी उसकी कब्र में जाकर जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रेमिका कह रही है कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहती। वहीं, मृतक के घरवाले उसे अब साथ रखने के लिए तैयार हैं।

देखें वीडियो

[su_youtube url="https://youtu.be/tKlZwiwP054" data-width="620" data-height="440"]

क्या है मामला ?

-मामला मुज़फ्फरनगर के थाना पुरकाजी क्षेत्र का है।

-सोमवार को दानिश (25) ने जहर खा लिया।

-उपचार के दौरान दानिश की मौत हो गई।

-परिजनों ने दानिश को सोमवार शाम पुरकाजी कब्रिस्तान में दफन कर दिया।

फाइल फोटो : मृतक दानिश

-इलाके में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब बरखा (24) नाम की लड़की ने दानिश की कब्र पर जाकर जहर खा लिया।

-मौके पर पहुंचे लोगों ने जब दानिश की कब्र पर बरखा को बदहवास देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।

-आनन-फानन में पुलिस ने बरखा को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

मौके पर मौजूद बरखा की चप्पलें और दवाइयां

दानिश की प्रेमिका थी बरखा

-साल 2013 में दानिश काम के सिलसिले में हरिद्वार के ज्वालापुर गया था।

-वहां उसकी जूते और चप्पलों की दुकान थी।

-इसी दौरान उसकी मुलाकात शादीशुदा बरखा से हुई और दोनों में प्यार हो गया।

मृतक दानिश की कब्र पर जुटी भीड़

-इसके बाद बरखा ने दानिश के लिए अपने पति को छोड़ दिया।

-बरखा की एक 4 साल की बेटी भी है जो बरखा के माता-पिता के साथ ही रहती है।

-बरखा के परिजनों को बरखा और दानिश के प्रेम-संबंधों की जानकारी हुई।

-इस पर परिजनों ने बरखा की शादी कहीं और तय कर दी।

-इसकी जानकारी होने पर दानिश ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

क्या कहते हैं परिजन

-मृतक दानिश के चाचा राशिद ने बताया कि सोमवार को वह रुड़की में थे।

-तभी घर से खबर आई की दानिश की तबियत खराब है।

-जैसे ही वह पुरकाजी आए तब तक दानिश की मौत हो चुकी थी।

-वे जनाजे को नमाज के लिए ले जा रहे थे, तभी एक लड़की मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए आई और रोने लगी।

प्रेमिका बरखा ने खोद डाली प्रेमी दानिश की कब्र

-उन्होंने समझा-बुझाकर उसे लौटा दिया।

-इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें जानकारी हुई कि लड़की दानिश की कब्र खोद रही है।

-उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया।

हॉस्पिटल में एडमिट बरखा

क्या कहना है पुलिस का

-पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने बताया कि सूचना मिली कि एक लड़की ने कब्रिस्तान में सुसाइड का प्रयास किया है।

-उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

-लड़की हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली है।

-अभी इस मामले में जांच की जा रही है की लड़की ने क्यों जहर खाया।

क्या कहना है प्रेमिका का?

-बरखा की हालत बेहतर बताई जा रही है।

-बरखा के मुताबिक उसका साथ घरवालों समेत कोई नहीं दे रहा।

-दानिश के घरवाले उसे अपने यहां रखना चाहते हैं।

-बरखा के मुताबिक वह अब जीवित नहीं रहना चाहती।

-बरखा ठाकुर परिवार से है और दानिश के घरवाले मुसलमान हैं।

Tags:    

Similar News