Gorakhpur ka dushkarmi Daroga : पत्नी के साथ करता था अप्राकृतिक कुकर्म, पुलिस ने दरोगा को भेजा जेल

Gorakhpur News : पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Published By :  Shraddha
Update: 2021-09-16 16:12 GMT

पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था दरोगा (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Gorakhpur News : गोरखपुर के एक थाने में तैनात दरोगा पर पत्नी ने ही अप्राकृतिक दुष्कर्म (unnatural rape) का आरोप लगाया था। जांच के बाद मामला सही मिलने के बाद पत्नी की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। देवरिया (Deoria) के रामपुर कारखाना थाना में दर्ज मुकदमे के बाद दरोगा को जेल भेज दिया गया है। पत्नी ने दरोगा पति दहेज उत्पीड़न के साथ ही दूसरी महिला से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है।

दरोगा की शादी वर्ष 2014 में देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से हुई था। महिला के आरोप है कि ससुराल आने के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। दरोगा पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। मना करने पर मारपीट करने लगता था। विवाद बढ़ता देख वर्ष 2017 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में परिजनों के हस्तक्षेप से वह वापस फिर ससुराल आई। लेकिन स्थितियां नहीं सुधरी। अलबत्ता दरोगा और उसका परिवार 20 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे।

गुरुवार को रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दरोगा को जेल भेज दिया गया है। छानबीन के बाद मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। महिला का आरोप है कि दरोगा पति का अपने भाभी के साथ ही अवैध संबंध है। इसीलिए वह ऐसी हरकत करता है। अवैध संबंध के चलते उसके भाई ने भी अपनी जान दे दी थी। दरोगा ने मार्च 2020 में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

दो बच्चों की मां है महिला

आरोप लगाने वाली महिला दो बच्चों की मां है। उसका आरोप है कि वह आश्वासन के बाद ससुराल वापस गई तो दरोगा और उसके परिजनों ने घर में ही नहीं घुसने दिया। पिछले दिनों इस मामले में पीड़ित महिला ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Tags:    

Similar News