Hathras dowry News : दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार पर

Hathras dowry News : जनपद हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव खजूरिया निवासी ओमप्रकाश की 28 साल की पत्नी किरन देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की हत्या का आरोप पति, जेठ, जेठानी और चचिया ससुर पर लगाया।

Report :  G Singh
Update: 2022-05-23 14:55 GMT

Hathras dowry News (image credit social media)

Hathras dowry News: हाथरस के कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खजूरिया का मामला। मायके के पक्ष के लोगों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मौत से मायके के लोगों में मचा कोहराम। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मायके के पक्ष के लोगों को सौंपा।

जनपद हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव खजूरिया निवासी ओमप्रकाश की 28 साल की पत्नी किरन देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर विवाहिता के अरनी पला खैर अलीगढ़ से मायके के लोग गांव खजूरिया पहुंचे, मायके के लोगों ने किरन की गर्दन पर रस्सी के निशान देखे, ‌यह देख उनके होश उड़ गए और वह हंगामा करने लगे। जिसके बाद गांव के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। मायके के लोगों ने गला घोंट कर विवाहिता की हत्या करने का आरोप पति, जेठ, जेठानी और चचिया ससुर पर लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

इस मामले की सूचना मायके के लोगों ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी गांव के लोगों से की। मायके के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव मायके के लोगों को सौंप दिया।

चार साल पहले हुई थी शादी

मायके के लोगों का आरोप है कि चार साल पहले शादी हुई थी। अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन व सोने की मांग की जा रही थी। कई बार सामाजिक तौर पर फैसले भी हुए, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार परेशान करते रहे और आखिर में उन्होंने इस घटना को अंजाम दे दिया।

सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है। 

Tags:    

Similar News