Pilibhit Crime News: नामी होटल के कमरे में महिला का शव, साथ आए लड़के ने चाची बताकर कराई एंट्री, फिर हुआ फरार

Pilibhit Crime News: यूपी के पीलीभीत जिले में सनसनीगेज वारदात होने से सनसनी फैल गई है। यहां एक नामी होटल के कमरे में एक महिला की लाश मिली।

Report :  Pranjal Gupata
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-24 08:01 GMT

शव  (फोटो- सोशल मीडिया)

Pilibhit Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सनसनीगेज वारदात होने से सनसनी फैल गई है। जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में छतरी चौराहे के पास एक नामी-गिरामी होटल कुमार होटल में कमरा नंबर 117 में एक महिला की लाश मिली। यह महिला कल दिन में लगभग 2 बजे के आसपास आई थी।

कुमार होटल में बीते दिन यानी शुक्रवार को ये महिला आई थी। जिसकी उम्र तकरीबन 35 से 40 साल के बीच थी। इसके साथ तकरीबन 20 से 22 साल का एक लड़का था, जिसने अपनी आईडी विकास नाम से दी और होटल में एंट्री कराई।

महिला को बताया चाची

उसने बताया कि वह अपनी चाची की दवा लेने के लिए पीलीभीत आया है। लड़के की आईडी बरेली के एड्रेस पर थी। लड़का इस महिला के साथ तकरीबन 20 से 25 मिनट रूम में मिला। उसके बाद महिला की आईडी की फोटोकॉपी कराने के बहाने यह होटल से निकल गया। आपको बता दे कि होटल में निकलने के दो रास्ते हैं लड़का एक रास्ते से आया था और दूसरे रास्ते से बाहर निकल गया।

जब रात में तकरीबन 8 बजे होटल के मैनेजर दीपक ने देखा कि रूम में कई घंटों से ताला लगा हुआ है। तो उसने खिड़की से झांक कर देखा तो वहां पर महिला लेटी दिखी, जो देखने से मृत अवस्था में लग रही थी।

पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा

होटल मैनेजर दीपक ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एडिशनल एसपी सीओ सिटी दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंच गई। और छानबीन में जुट गई। काफी छानबीन करने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। सिर्फ एक आईडी प्रूफ के अलावा उसको भी पुलिस वाले फेक आईडी बता रहे थे।

आपको बता दे कि इस नामचीन होटल में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे इससे भी सुराग मिलने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कुछ चंद पैसों के लिए होटल व्यवसाई अपने यहाँ इस तरीके के लोगों को रुकवाते हैं। जिससे अराजक लोग होटल में ही किसी घटना को अंजाम देकर भाग जाते हैं और इसका खामियाजा पुलिस को उठाना पड़ता है।

फिलहाल पुलिस छानबीन में लगी है और जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News