संपत्ति विवाद: रिश्तों को अनदेखा कर भाई ने भाई को मारी गोली

घायल अस्पताल में भर्ती, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Written By :  Nitin Gautam
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-02 10:58 GMT

मथुरा। मथुरा में रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। यहां संपंत्ति के चक्कर में भाई भाई का ही दुश्मन बन बैठा है। मामला मथुरा में थाना वृंदावन का है। जहां संत कालोनी के गेस्ट हाउस संचालक को संपत्ति विवाद में उसके अपने भाई ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल संचालक भाई को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करार गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद वृन्दावन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।



गौरतलब है कि उक्त मामला मथुरा के थाना वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित संत कालोनी का है। जहां भाई के द्वारा ही भाई को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना की वजह प्रथम दृष्ट्या संपत्ति विवाद को माना जा रहा है। और इसी विवाद के चलते सौतेले भाई और चचेरे भाई ने मिलकर गोलीकांड की घटना को अंजाम दे डाला। कन्हैया ने बताया कि वह अपने गेस्ट हाउस के मेन गेट पर रोजाना की तरह बैठा हुआ था तभी उसपर हमला किया गया। परिजनों के द्वारा उसको सिटी हॉस्पिटल मथुरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कन्हैया ठाकुर का आरोप है कि इसके भाई ने ही इस घटना को अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है ।

घटना की सूचना मिलते ही वृन्दावन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायल कन्हैया की ओर से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है लेकिन कोई भी व्यक्ति इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नही है।

Tags:    

Similar News