Sant Kabir Nagar Crime News: भाई बना परिवार का दुश्मन,भूमि विवाद को लेकर की मारपीट

Sant Kabir Nagar Crime News: संत कबीर नगर जिले में भूमि विवाद को लेकर भाई ही परिवार की जान के दुश्मन बन गए हैं।

Report :  Amit Pandey
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-07-20 05:04 GMT

 मारपीट में घायल हुए परिवार की महिला सदस्य (फोटो:सोशल मीडिया)

Sant Kabir Nagar Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले में भूमि विवाद को लेकर भाई ही परिवार की जान के दुश्मन बन गए हैं। भूमि विवाद को लेकर महुली थाना क्षेत्र में एक शक्स ने सगी भाभी समेत चार लोगों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नाथनगर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने मामले में स्थानीय पुलिस को नामजद तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का है। जिले में भूमि विवाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इस विवाद के चक्कर में कई बार हत्याएं भी हो चुकी है। ऐसा ही कुछ मामला महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी में सामने आया है। जहां भूमि विवाद को लेकर भाई ने परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट की। भूमि विवाद को लेकर भाई अपने परिवार की जान का दुश्मन बन गया। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी के डडवा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने सगी भाभी समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को नामजद तहरीर दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबित पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

मारपीट की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

भूमि विवाद को लेकर भाई ने की जमकर मारपीट

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी के डड़वा मोहल्ला निवासी सगे भाई हरिश्चन्द्र व राम दरश के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा है। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनो पक्षो में तू तकरार हो गई। जिसके बाद देखते देखते ही मामला बढ़ गया। और इसी दौरान राम दरश के साथ पुत्र प्रेमसागर परिजनों के साथ पहुंचा। राम दरश परिजनों के साथ सगी भाभी सन्तीरा देवी, भतीजा रामानंद, दयानंद व भतीजी खुशबू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद मारपीट के दौरान मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग जुट गए।

घायलों को सीएचसी अस्पकताल में कराया गया भर्ती

घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नाथनगर भर्ती कराया। इस मामले में पीड़िता ने नामजद तहरीर दिया है। एसओ महुली धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की छानबीन में भूमि विवाद प्रकरण पता चला है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News