CBSE Board 12वीं रिजल्ट 2019 LIVE Updates: रिजल्ट घोषित

CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट आज 2 मई को जारी कर दिया गया। स्टूडेंट्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Update:2019-05-02 12:44 IST

नई दिल्ली: CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट आज 2 मई को जारी कर दिया गया। स्टूडेंट्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पहले सूचना थी कि रिजल्ट 3 मई को घोषित किया जायेगा, लेकिन आज ही रिजल्ट दोपहर 12:40 बजे तक घोषित कर दिया गया

यह भी देखे: सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक

इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट पर भी चेक कर पाएंगे। इस साल CBSE बोर्ड के तहत कुल 31 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए थे। इसमें 18.1 लाख लड़के और 12.9 लाख लड़कियां शामिल थीं।

2018 में 11.84 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 11.06 लाख ने एग्जाम दिए थे।

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक cbse.nic.in और cbseresults.nic.in जाना होगा।

यहां 12वीं का रिजल्ट देखने का लिंक दिखाई देगा। अब लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब यहां अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यहां क्लिक करके ऐप में चेक कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News