CBSE 12th Result 2023: CBSC 12वीं के नतीजे जारी, 87.33 फीसदी छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2023: इस बार 12वीं में 6.80 प्रतिशत छात्रों के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं। जबकि 1.36 प्रतिशत छात्रों को 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले। सीबीएसई बोर्ड को 16 रीजनों में से प्रयागराज का नंबर सबसे आखिरी रहा। यहां पर कुल 78 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है।

Update:2023-05-12 22:09 IST
cbse result 2023 Out (Photo-Social Media)

CBSE 12th Result 2023: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड नें अपने आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर परिणाम जारी किया है। अगर किसी कारणवस वेबसाइट डाउन चल रहा है तो डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

CBSE 12th Result 2023: लड़कियों ने मारी बाजी

इस साल कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 90.68 प्रतिशत लड़कियां और 84.67 प्रतिशत लड़के हैं। इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01 प्रतिशत आगे रहीं।

CBSC इस बार भी नहीं जारी करेगी टॉपरों की लिस्ट

सीबीएससी बोर्ड टॉपरों की लिस्ट नहीं जारी किया है। सीबीएसई ने इस संबंध में कारण बताते हुए कहा कि हम छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा नहीं देना चाहते। यही कारण है कि कोई मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी। पिछले साल के नतीजों की बात करें तो कुल पासिंग प्रतिशत 92.71 था। इस बार सीबीएससी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 16.60 लाख छात्र शामिल हुए थे।

12वीं में 6.80 प्रतिशत छात्रों के 90 प्रतिशत से अधिक अंक

इस बार 12वीं में 6.80 प्रतिशत छात्रों के 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक आए हैं। जबकि 1.36 प्रतिशत छात्रों को 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले। सीबीएसई बोर्ड को 16 रीजनों में से प्रयागराज का नंबर सबसे आखिरी रहा। यहां पर कुल 78 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है।

CBSE 12th Result 2023: पहले स्थान पर त्रिवेन्द्रम

इस बार पासिंग प्रतिश के अनुसार पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम रहा। जबकि दूसरे स्थान बंगलुरू का यहां पर 98.64 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की। तीसरा स्थान चेन्नई का रहा जहां पर 97.40 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

2022 की तुलना में इस बार -5.38 प्रतिशत की गिरावट आई

इस बार सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 1660511 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 1450174 विद्यार्थि सफल हुए। वहीं साल 2022 की बात की जाए 1435366 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 1330662 विद्यार्थी पास हुए। 2022 सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा की तुलना में इस बार -5.38 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि छात्राओं का पदर्शन 6.01 प्रतिशत बेहतर रहा।

गौतमबुद्ध नगर में 87.33 प्रतिशत पास

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला में 87.33 पासिंग प्रतिशत रहा। जिले में कुल 18,476 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था। 16,136 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। जबकि नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 पर्तिशत रहा। नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा को 93 प्रतिशत अंक मिले।

गाजियाबाद की छात्रा को 99.4 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की छात्रा आस्था मिश्रा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हासिल किए हैं। छात्रा इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में पढ़ती थी।

CBSE 12th Result 2023: डीजीलॉकर पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज खुल जाएगा। लॉग इन पर क्लिक करें।
  • अपना लॉइन आइडी जैसे- रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन भरें और लॉग इन करें।
  • अब आपकी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर शो होने लगेगी।
  • अपनी 10वीं या 12वीं के परिणाम को डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट रख लें।

Tags:    

Similar News